फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मेडिकल इमरजेंसी में फैली गैस की दुर्गंध

मेडिकल इमरजेंसी में फैली गैस की दुर्गंध

Fri, 15 Feb 2019 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल इमरजेंसी में फैली गैस की दुर्गंध
फोटो
विज्ञापन

मेडिकल इमरजेंसी में फैली गैस, नर्स-मरीजों को आया गश
ऑक्सीजन पाइप चेक किया, फायर एस्टिंग्यूशर भी बदला गया
मगर कुछ पता नहीं चला, इस दौरान मची रही अफरातफरी
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे उस समय अफरातफरी मच गई, जब गैस की दुर्गंध से मरीजों, तीमारदारों और मेडिकल स्टाफ को चक्कर आने लगे। एक नर्स भी चक्कर खाकर गिर गईं। मरीज-तीमारदार घबरा गए। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर मेडिकल के अधिकारी, पुलिस और गैस प्रबंधन करने वाले पदाधिकारी वहां पहुंचे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक मेडिकल स्टाफ और कई मरीजों को सांस लेने में परेशानी हुई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी गई। पहले ऑक्सीजन पाइप लाइन को चेक किया गया। इसमें ऑक्सीजन की पाइप लाइन में आवाज आती नजर आई, जिसे दुरुस्त कराया गया। इसके बाद फायर एस्टिंग्यूशर चेक किया गया। महसूस किया गया कि इसमें से भी गैस लीक हो सकती है। उसे हटाया गया और नया फायर एस्टिंग्यूशर लगवाया गया। इसके बाद दुर्गंध आनी बंद हुई, तो सब ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नहीं समझ पाए कहां से आ रही थी दुर्गंध
सीएमएस डॉ. धीरज राज ने बताया कि फायर एस्टिंग्यूशर के अलावा ऐसी कोई चीज नहीं मिली, जिससे दुर्गंध आ सकती थी। ऑक्सीजन की पाइप लाइन को दुरुस्त कराया गया। गैस की वजह से किसी से चक्कर नहीं आए, बल्कि घबराहट में ऐसा हो गया होगा। कई बार जले हुए मरीजों से भी दुर्गंध आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर एस्टिंग्यूशर से नहीं आते चक्कर
सीएफएसओ अजय शर्मा ने बताया कि मेडिकल से फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई थी, लेकिन चंद मिनट बाद ही सूचना आई है कि अब सब ठीक है, इसलिए टीम नहीं गई। फायर एस्टिंग्यूशर में सीओ2 गैस होती है, जो बहुत हल्की होती है, उससे चक्कर नहीं आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed