फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हवाई अड्डे पर आज धरातल पर बन सकती है बात

हवाई अड्डे पर आज धरातल पर बन सकती है बात

Thu, 07 Feb 2019 06:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
हवाई अड्डे पर आज धरातल पर बन सकती है बात
हवाई अड्डे पर आज धरातल पर बन सकती है बात
विज्ञापन


मेरठ/लखनऊ। मेरठ से हवाई उड़ान को लेकर लंबे समय से चल रही अड़चन का बृहस्पतिवार को कोई हल निकल सकता है। संकेत मिल रहे हैं कि लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले मेरठ और आसपास के लोगों को हवाई उड़ान की सुविधा मिल सकती है।
मेरठ हवाई अड्डे के विकास और रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत शहर से घरेलू उड़ान शुरू करने की मांग को लेकर लंबे समय से प्रयास कर रहे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी की बृहस्पतिवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात संभावित है। जिसमें इस मुद्दे पर कोई न कोई हल निकलने की उम्मीद है। वाजपेयी पहले भी इस बाबत आवाज उठा चुके हैं और कई मंत्रियों से मुलाकात कर चुके हैं।
विज्ञापन

डॉ. वाजपेयी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी केंद्र सरकार को बीदर एयरपोर्ट और हैदराबाद एयरपोर्ट की तर्ज पर मेरठ एयरपोर्ट के विकास और हवाई सेवाएं शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है। वाजपेयी बताते हैं कि सारी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। गतिरोध सिर्फ इतना भर है कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय हवाई सेवाएं शुरू होने में एक महीने का वक्त लगने की बात कह रहा है जबकि हमारी कोशिश है कि कुंभ के दौरान ही मेरठ और प्रयागराज के बीच हवाई सेवा शुरू हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाजपेयी ने दावा किया कि जीएमआर की शर्तों को पूरा कर दिया गया है। जीएमआर की शर्तों के अनुसार 150 किमी की हवाई दूरी पर नया एयरपोर्ट नहीं बन सकता जबकि जेवर हवाई अड्डे की दूरी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मात्र 63 किमी है। केंद्र सरकार इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मेरठ हवाई अड्डे को जोड़ने पर सिद्धांतत: सहमत हो गई है।
डॉ. वाजपेयी की मांग
डॉ. वाजपेयी के मुताबिक मेरठ हवाई पट्टी से छोटे विमानों की उड़ान तुरंत शुरू की जा सकती है इसलिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री से छोटे विमानों की उड़ान शुरू करने का आग्रह किया है। वाजपेयी ने कहा कि मेरठ एयरपोर्ट से 72 सीटर विमान की उड़ान भी प्रयागराज के लिए शुरू की जा सकती है।

अगले सप्ताह होगी बिडिंग
नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि मेरठ हवाई अड्डे से आरसीएस स्कीम के तहत हवाई सेवाएं शुरू करने के लिए अगले सप्ताह बिडिंग प्रस्तावित है। बिड प्राप्त होने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed