फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हुकुम सिंह के विचारों को जिंदा रखना सबकी जिम्मेदारी: डा. सोमेंद्र तोमर

हुकुम सिंह के विचारों को जिंदा रखना सबकी जिम्मेदारी: डा. सोमेंद्र तोमर

Mon, 04 Feb 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
हुकुम सिंह के विचारों को जिंदा रखना सबकी जिम्मेदारी: डा. सोमेंद्र तोमर
हुकुम सिंह के विचारों को जिंदा रखना सबकी जिम्मेदारी: डॉ. सोमेंद्र तोमर
विज्ञापन

- पूर्व सांसद बाबू हुकुम सिंह की पुण्यतिथि पर हवन व विचार गोष्ठी का आयोजन
मेरठ। बाबू हुकुम सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर शास्त्रीनगर ई-ब्लॉक स्थित मेरठ दक्षिण विधानसभा से भाजपा विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर के कार्यालय पर रविवार को यज्ञ किया गया। यज्ञ के उपरांत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि बाबू हुकुम सिंह उत्कृष्ट कोटि के सांसद थे। उनके विचारों और कार्यशैली को जिंदा रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि बाबू हुकुम सिंह ने किसानों, मजदूरों, युवाओं और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा काम किया है। हुकुम सिंह एक नाम नहीं बल्कि एक इंस्टीट्यूशन था। उन्होंने एक नेता के रूप में ही नहीं बल्कि एक अधिकारी, सैन्य अधिकारी, वकील व किसान के रूप में समाज की सेवा की। हमेशा उनका चिंतन किसानों और जरुरतमंदों को लेकर होता था। अपने कार्य में कुशल, मधुर व्यवहार और उनकी शानदार कार्यशैली का हर कोई मुरीद था। कैराना की पहचान बाबू हुकुम सिंह से होती है, क्योंकि उन्होंने अपने व्यवहार और कार्यशैली से जो पहचान दी, वह अविस्मरणीय है। सात बार कैराना सीट से विधायक चुना जाना बाबू हुकुम सिंह की लोकप्रियता और जनता के हक में खड़े रहने का परिचायक है।
विज्ञापन

राजकीय शिक्षक संघ, मेरठ के अध्यक्ष सुनील भड़ाना ने उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डाला। भोपाल सिंह, सुरेंद्र नागर, करतार सिंह, वीरेंद्र शर्मा, राजकुमार मांगलिक, अनिल चौधरी पूठा, मनु बंसल डगरपुर, पप्पू नेडू, सुमित शर्मा, पंकज नागर मवाना, सुनील पोसवाल, राजीव गोयल, पार्षद राजेश रुहेला, वीर सिंह सैनी, सुनील वर्मा, पूनम शर्मा, प्रो. बीरपाल सिंह, विनोद चेयरमैन मवाना, गगोल प्रधान महेंद्र दास, फफूंडा प्रधान ललित, महरौली प्रधान गंगा राम, ललित मोरल, आयुष चपराना, अमरीश चपराना, विनोद गुर्जर, मोहन किनोनी आदि ने भी अपने विचार रखे। अध्यक्षता गुर्जर सभा के अध्यक्ष भंवर सिंह व संचालन सुनील भड़ाना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed