फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्राइवेट फॉर्म भरने को सीसीएसयू ने दिया छह फरवरी तक मौका

प्राइवेट फॉर्म भरने को सीसीएसयू ने दिया छह फरवरी तक मौका

Sun, 03 Feb 2019 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
प्राइवेट फॉर्म भरने को सीसीएसयू ने दिया छह फरवरी तक मौका
प्राइवेट फॉर्म भरने को सीसीएसयू ने दिया छह फरवरी तक मौका
विज्ञापन


मेरठ। सीसीएसयू के कॉलेजों में बीए, बीकॉम, एमए और एमकॉम के प्राइवेट फॉर्म भरने के लिए सीसीएसयू ने छात्र-छात्राओं को एक और आखिरी मौका दिया है। अब छह फरवरी तक छात्र प्राइवेट परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। कॉलेजों में प्रिंट आउट जमा करने की अंतिम तिथि नौ फरवरी कर दी गई है। कॉलेजों द्वारा फॉर्मों को कैंपस में जमा करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी है। ऐसे में अब फर्स्ट ईयर में कॉलेजों का अलॉटमेंट छह फरवरी के बाद ही होगा।
सीसीएसयू के कॉलेजों में रेग्युलर में बीए, बीकॉम, बीएससी के अलावा प्राइवेट में बीए, बीकॉम, एमए और एमकॉम प्राइवेट प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षा इस बार 18 फरवरी से होना प्रस्तावित हैं। प्राइवेट परीक्षा फॉर्म देरी से आने के कारण 18 जनवरी से भरे जा रहे हैं। नए नियमों से भरे जा रहे फॉर्मों में छात्रों को फर्स्ट ईयर में तीन कॉलेजों का ऑप्शन भरना पड़ रहा है। पूरे फॉर्म भरे जाने के बाद यूनिवर्सिटी कॉलेजों का आवंटन करेगी। वहीं, सेकेंड ईयर वाले छात्रों को इस बार फर्स्ट ईयर वाले कॉलेज नहीं दिए जा रहे हैं। इस वजह से अलॉटमेंट भी बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। अब यूनिवर्सिटी ने अंतिम तिथि तीन फरवरी से बढ़ाकर छह फरवरी कर दी है। इसके बाद छात्रों को कॉलेज अलॉट किए जाएंगे। इसके बाद छात्र फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर कॉलेज में जमा करेंगे। पहले से ही परीक्षा की तिथि पास थी, ऐसे में अब 11 फरवरी तक कॉलेज फॉर्म कैंपस में जमा कराएंगे तो इससे परीक्षा का गणित और गड़बड़ाने के आसार बन गए हैं। ऐसे में यूनिवर्सिटी को परीक्षा कार्यक्रम पीछे हटाना पड़ सकता है। हालांकि अभी तक यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि प्राइवेट फॉर्म समय से पूरे करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन


1 लाख 77 हजार के पार एडमिशन की संख्या
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में भरे जा रहे प्राइवेट परीक्षा फार्म की संख्या शनिवार रात तक 1 लाख 77 हजार 816 पहुंच गई। बीए फर्स्ट ईयर में 47772, बीकॉम फर्स्ट ईयर में 5744, एमए फर्स्ट ईयर में 21171 और एमकॉम फर्स्ट ईयर में 22254 छात्र-छात्राएं एडमिशन ले चुके हैं। इन सभी के कॉलेजों का अलॉटमेंट होने के बाद सीटें लॉक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed