फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चैंबर की तरफ से बजट को लेकर भेजे गये सुझाव

चैंबर की तरफ से बजट को लेकर भेजे गये सुझाव

Wed, 30 Jan 2019 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
चैंबर की तरफ से बजट को लेकर भेजे गये सुझाव
मेरठ। चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की तरफ से वित्त मंत्री को 8 सूत्रीय सुझाव भेजे गए हैं। इसमें आयकर सीमा को 5 लाख रुपये करने के साथ ही अन्य सुझाव हैं।
विज्ञापन

चेंबर की तरफ से भेजे सुझाव में पत्र कहा गया कि मुद्रा स्फीति को देखते हुए आयकर की धारा 80 सी के अंतर्गत छूट की सीमा 1.50 लाख से 3 लाख की जाए। आयकर की धारा 80 डी के अंतर्गत मेडिकल प्रीमियम की छूट बढ़ाकर 50 हजार की जाए। इसके साथ ही गृह ऋण की किस्त व ब्याज को कर मुक्ति की सीमा 2 लाख से बढ़ाकर 4 लाख व मूल किस्त की रकम 80 सी में बढ़ाकर छूट लाभ को 2 लाख में समायोजित किया जाए। इसके अलावा प्रोफेेशनल व्यवसायी के अनिवार्य रूप से एकाउंट रखने की सीमा 1.50 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की जानी चाहिए। सुधाव दिया कि धारा 147-148 के अंतर्गत व्यापारियों को अपने खाते आदि छह वर्ष तक रखने का प्रावधान है। इससे व्यापारियों को परेशानियों के साथ उत्पीड़न होने का हमेशा भय रहता है। इसकी समय सीमा अधिकतम 2 वर्ष होनी चाहिए। वहीं आयकर की धारा 259 ए नगद लेनदेन की सीमा 10 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपये होनी चाहिए। व्यापारियों व उद्यमियों के लिए आयकर में ट्रस्ट के नियम उपनियम को और सरल बनाना चाहिए ताकि उद्योग ट्रस्ट के रूप में अधिक पनप सके। इसके अलावा चेंबर ने हवाई अड्डा, मेरठ दिल्ली रैपिड रेल प्रोजेक्ट को भी बजट में लाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed