{"_id":"5c1d5889bdec225697310f97","slug":"61545427081-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामकृष्ण कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामकृष्ण कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकृष्ण कॉलेज में शुरू हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। रामकृष्ण इंटर कॉलेज बड़कली के संस्थापक स्वर्गीय सोहनलाल शर्मा की स्मृति में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन इंस्पेक्टर दौराला मिथुन दीक्षित ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रभारी निरीक्षक मिथुन दीक्षित ने बच्चों को सफल खेल प्रतियोगिता की शुभकामनाएं दी और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय प्रधानाचार्य भुवनेश मोहन ने सभी अतिथियों का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।
उप प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने बताया कि पहले दिन जूनियर वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दीपक प्रथम, तरुण द्वितीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर में तनु प्रथम एवं शिवानी द्वितीय रहे। कबड्डी जूनियर विंग में गांधी हाउस ने फाइनल में प्रवेश किया। कबड्डी के सीनियर वर्ग में आजाद हाउस ने फाइनल में प्रवेश किया। खो-खो जूनियर में भगत व सुभाष हाउस ने फाइनल में प्रवेश किया। खो-खो सीनियर वर्ग में आजाद एवं गांधी हाउस ने फाइनल में स्थान बनाया। इस अवसर पर उमेश शर्मा, अमित, ऋषिपाल शर्मा, सुदेश, प्रदीप, पुष्पेंद्र, रोहताश, मनोज, विशाल, विनय, पूनम दीक्षित, मोनिका सोम, काजल, शिवानी, प्रतिभा, आरती, सुमन आदि का सहयोग रहा।