फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सिरसली के धावक ने भूटान में 21किमी दौड़ जीती

सिरसली के धावक ने भूटान में 21किमी दौड़ जीती

Sun, 29 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
सिरसली के धावक ने भूटान में 21किमी दौड़ जीती
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

भूटान में आयोजित प्रथम इंटरनेशनल मिशन ओलंपिक इंडो भूटान चैंपियनशिप 2018 में सिरसली गांव के धावक ने 21 की.मी. दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का परचम लहराया। शनिवार को ग्रामीणों ने पदक विजेता धावक का फूल मालाओं से स्वागत किया।

भूटान के फोइंटशलिंग शहर में 21 से 23 जुलाई तक चली इंडो भूटान चैंपियनशिप में सिरसली गांव के होनहार धावक लोकेंद्र कुमार पुत्र चमन सिंह ने मिशन ओलंपिक गेम्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया/उत्तर प्रदेश की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व किया। चैंपियनशिप में लोकेंद्र ने अंडर 18 वर्ष की 21 की.मी. दौड़ स्पर्धा में भाग लिया। 21 की. मी. की दौड़ को उसने 1 घंटा आठ मिनट में पूरा कर स्वर्ण पदक जीतकर भूटान में अपने देश व जनपद का गौरव बढ़ाया। धावक लोकेंद्र के कोच अंकित आर्य ने बताया कि चैंपियनशिप में भारत, चीन, भूटान, श्रीलंका, नेपाल देशों के खिलाड़ी शामिल रहे। स्वर्ण पदक जीतकर अपने गांव पहुंचे धावक का ग्रामीणों ने बैंडबाजों और ढोल नगाड़ों के साथ फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान ग्राम प्रधान राजू तोमर ने स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान पूर्व प्रधान महक सिंह, सतपाल सिंह, कवल सिंह, रविंद्र तोमर, मोनू, नकुल, प्रहलाद सिंह, मा. राजेंद्र सिंह, भाजपा की मंडल मंत्री प्रभा कश्यप, इकबाल सिंह, हरेंद्र, जगमेहर, धर्मबीर सिंह, लख्मी, चमन, मामू आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed