{"_id":"5b0877fb4f1c1bf36e8b49af","slug":"61527281659-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केके इंटर कालेज में लगेगा 30 को नि:शुल्क् चिकित्सा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केके इंटर कालेज में लगेगा 30 को नि:शुल्क् चिकित्सा शिविर
Updated Sat, 26 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केके इंटर कॉलेज में लगाया जाएगा शिविर
मेरठ। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से 30 मई (बुधवार) को रेलवे रोड चौराहा स्थित केके इंटर कॉलेज में एक दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) से जुड़े विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की जांच करेंगे। साथ ही दवाइयां भी दी जाएंगी।
शिविर सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक लगेगा। कैंप में वरिष्ठ फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग, छाती रोग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट, मनोचिकित्सक और फार्मासिस्ट आदि रहेंगे। अमर उजाला फाउंडेशन की टीम स्वास्थ्य शिविर में मौजूद रहेगी। मरीजों को न सिर्फ उचित परामर्श मिलेगा, बल्कि नि:शुल्क जांच और दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। गौरतलब है कि अमर उजाला फाउंडेशन समय-समय पर इस तरह के निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन करता रहता है। इससे पहले परीक्षितगढ़, खरखौदा और मवाना क्षेत्र में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें सैकड़ों लोगों ने लाभ लिया था।