फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आंधी उड़ा ले गई मेला नौचंदी की रौनक

आंधी उड़ा ले गई मेला नौचंदी की रौनक

Thu, 03 May 2018 02:56 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
आंधी उड़ा ले गई मेला नौचंदी की रौनक
मेले में कई गेट, टीन और होर्डिंग उखड़े, बिजली आपूर्ति ठप हुई
विज्ञापन

मेरठ। बुधवार शाम को आयी धूल भरी आंधी मेला नौचंदी की रौनक उड़ाकर ले गई। तेज हवाओं से मेले में लगे गेट, टीन और होर्डिंग उखड़ गए। अस्थायी दुकानों को बचाने के लिए दुकानदारों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, मेले की बिजली आपूर्ति भी ठप रही। मौसम बदलने से लोगों ने घरों से निकलने में परहेज किया।

शाम करीब साढ़े चार बजे आसमान एकदम से काला हो गया था। दस मिनट बाद ही धूल भरी आंधी शुरू हो गई। नौचंदी मेले में उस समय जहां सफाई कार्य किया जा रहा था, वहीं दुकानदार दुकानें सजाने की तैयारी में लगे थे। जैसे ही आंधी शुरू हुई तो मेले में लगे विशाल झूले अपने आप झूलने शुरू हो गए। मेला परिसर में बनाए गए अस्थायी गेट और होर्डिंग भी फट गए। कई दुकानों के बाहर लगे होर्डिंग उखड़ गए। बिजली के तार भी टूट गए। जिससे मेले में विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गयी। विद्युत कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद बिजली सुचारु की। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को व्यवस्थित किया। रात को बूंदाबांदी के चलते लोग मेले में जाने से बचे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed