फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आपसी भाईचारे से ही बचेगा देश और समाज: चौधरी अजित सिंह

आपसी भाईचारे से ही बचेगा देश और समाज: चौधरी अजित सिंह

Sun, 15 Apr 2018 08:52 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
आपसी भाईचारे से ही बचेगा देश और समाज: चौधरी अजित सिंह
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

दो दिवसीय जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचे रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह
कहा, लोगों को लड़ाकर सत्ता हथिया रही भाजपा, चुनावी वादे नहीं किए पूरे
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
देश और समाज को विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए आपसी भाईचारे को फिर से कायम करना होगा। ये बात दो दिवसीय जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचें रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह ने रविवार को बाउंड्री रोड स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर कही। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सत्ता पाने के लिए लोगों को आपस में लड़ाती है। केंद्र में सरकार बनाने के लिए मुजफ्फरनगर में जाट-मुसलमान दंगा कराया। ये दोनों अगर फिर से मिल जाएं तो भाजपा का काम तमाम हो जाएगा।
सिंह ने कहा कि सरकार बनाने और बचाने के लिए हर रोज नए झगड़े कराए जा रहे हैं। महाराष्ट्र में दलितों से मराठों को लड़ाया जा रहा है तो हरियाणा में जाटों के सामने दूसरी बिरादरियों को अड़ाया जा रहा है। सियासत के लिए देश के लोकतंत्र को खतरे में डाला जा रहा है। देश और प्रदेश में झूठे वादे करने वालों की सरकार चल रही है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। उन्नाव व कठुआ जैसी घटनाओं से देश शर्मशार हो रहा है। भाजपा अपने विधायकों को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। गिरफ्तारी भी तब हो रही है जब हाईकोर्ट फटकार लगाती है।
विज्ञापन

इस दौरान अजित सिंह ने पूछा कि बताओ चार साल में देश में कितने आईआईएम, आईआईटी खुले और कितने एम्स बनाए गए। क्या आप सबके खाते में 15-15 लाख रुपये आए। देश का किसान आत्महत्या कर रहा है और बेरोजगारों को नौकरी देने की बजाय पकौड़े बेचने की सलाह दी जा रही है। सिंह ने कहा देश को बचाना है तो चौधरी साहब के समीकरणों (किसान-मुसलमान) को फिर से साथ आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो मोदी तानाशाह हो जाएंगे
रालोद सुप्रीमो ने कहा कि अगर 2019 में भी मोदी की सरकार बनवाई तो मोदी तानाशाह हो जाएंगे और शी जिनपिंग की तरह गद्दी पकड़ लेंगे। सिंह ने कहा कि भाईचारा कायम करने के लिए रोज एक हिंदू को एक मुसलमान से और एक मुसलमान को एक हिंदू से हाथ मिलाना होगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस नियम को जीवन में शुमार करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, डॉ. मेराजुद्दीन अहमद, राजेंद्र शर्मा, मुकेश जैन, जिलाध्यक्ष राहुल देव, पूर्व विधायक परवेज हलीम, प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा, राजेंद्र चिकारा, राममेहर गुर्जर, एनुद्दीन शाह, इंद्रपाल सिंह, यशवीर सिंह, नरेंद्र खजूरी, डॉ. विक्रांत जावला, कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, अनीश कुरैशी, सोहराब गयास, डॉ. अजेंद्र शर्मा, कपिल बिसला, पप्पू गुर्जर, भोपाल गुर्जर, राजीव बालियान, गौरव जिटौली, संदीप चौधरी, कमलजीत गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed