फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तैयार नहीं निगम का मूल बजट, बैठक टली

तैयार नहीं निगम का मूल बजट, बैठक टली

Thu, 22 Mar 2018 02:15 AM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
तैयार नहीं निगम का मूल बजट, बैठक टली
मेरठ। नगर निगम का 2018-19 का मूल बजट अभी पास होना तो दूर तैयार ही नहीं हुआ है। जिसके चलते आज बृहस्पतिवार को होने वाली निगम कार्यकारिणी की मूल बजट बैठक को निरस्त कर दिया गया है। अब बैठक के लिए अगली तिथि 26 मार्च के बाद निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम का मूल बजट पिछले साल दिसंबर से पहले ही आ जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक नहीं आया है। वित्तीय वर्ष खत्म होने वाला है। महापौर सुनीता वर्मा ने एक सप्ताह पहले ही निगम प्रशासन को पत्र जारी करके मूल बजट तैयार करने और कार्यकारिणी के सामने बृहस्पतिवार 21 मार्च को रखने के निर्देश दिए थे। लेकिन बुधवार शाम तक भी मूल बजट तैयार नहीं किया गया। बताया जा रहा है कि सभी विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभाग से आय-व्यय का ब्यौरा नहीं दिया है। उधर, नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने कार्यकारिणी और बोर्ड की बजट बोर्ड बैठक 26 मार्च के बाद बुलाने के लिए महापौर को पत्र लिखा है। महापौर का कहना है कि नगरायुक्त का पत्र मिला है। निगम के अधिकारी समय पर मूल बजट प्रस्ताव बनाने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed