{"_id":"5a1b28a64f1c1bc8678be113","slug":"61511729318-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी विरोधियों की लिस्ट पहुंची हाईकमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी विरोधियों की लिस्ट पहुंची हाईकमान
Updated Mon, 27 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। नगर निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले महानगर के 35 सपाइयों की सूची रविवार को हाईकमान को भेज दी गई है। देहात क्षेत्र की सूची तैयार की जा रही है, जिसमें 10 से ज्यादा नाम हैं। इन पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। इससे सपा में और ज्यादा अंतर्कलह बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है।
पार्टी के विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो जो सूची लखनऊ भेजी गई है, उसमें महानगर संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी, पूर्व पार्षद, नामित पार्षद, विधानसभा स्तर के पदाधिकारी आदि शामिल हैं। इसमें इन सभी के बारे में विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है। इनमें से कई पर आरोप हैं कि इन्होंने या तो पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ा है या पार्टी के खिलाफ महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के खिलाफ बसपा, भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशियों के लिए खुलेआम या गुपचुप वोट मांगे हैं। ऐसे सपाइयों के खिलाफ पार्टी सख्त अनुशासनहीनता की कार्रवाई करेगी।
सपा के महानगर अध्यक्ष अब्दुल अलीम अलवी ने बताया कि महापौर प्रत्याशी एवं वार्डों में चुनाव लड़े पार्षद प्रत्याशियों से लिखित रूप में रिपोर्ट मांगी गई थी, जिसके आधार पर करीब तीन दर्जन लोगों की सूची हाईकमान को भेज दी गई है। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि देहात क्षेत्र से जो रिपोर्ट प्रत्याशियों ने दी है, उसकी जांच की जा रही है। इसके बाद यह सूची हाईकमान को जाएगी। देहात क्षेत्र से ज्यादा नाम नहीं हैं। वहीं, सूत्रों का कहना है कि 10 से ज्यादा लोगों की सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
- महानगर की लिस्ट में 35 तो देहात की सूची में 10 से ज्यादा नाम