फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रामलीला...........

रामलीला...........

Fri, 22 Sep 2017 02:15 AM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
रामलीला...........
रामलीला के मंच पर दिखे नटखट हनुमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। शहर में चल रही श्रीराम लीलाओं में कलाकारों ने बेहद रोचक ढंग से मंचन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं की संख्या भी काफी रही।
भैसाली मैदान (अयोध्यापुरी) में बृहस्पतिवार को श्रीराम लीला मंचन गणेश वंदना के साथ प्रारंभ हुआ। पूजन के बाद महाराजा अग्रसेन के चित्र पर तिलक कर माल्यार्पण किया। आरती के बाद टीवी आर्टिस्ट ने देवासुर संग्राम, श्रीराम जन्म, हनुमान बाल लीला, ताड़का वध, अहिल्या उद्धार का मंचन किया। लीला को आधुनिक तकनीकों का प्रयोग कर दिखाया गया। कलाकारों ने हनुमान जी की बाल्यकाल की घटनाओं को दर्शाया। लीला का उद्घाटन मुकेश कुमार, कपिल अग्रवाल, प्रवीन अरोड़ा ने किया। पूजनकर्ता दीपक कुमार गर्ग, अतुल गुप्ता ने किया। वहीं दीप प्रज्ज्वलन का सौभाग्य राकेश कुमार, राधेश्या गोल, अजय गुप्ता को प्राप्त हुआ। इस दौरान पवन गर्ग, विजय गोयल, गणेश अग्रवाल, गौरव सिंघल, दिनेश अग्रवाल, राजीव मित्तल, विवेक रस्तोगी आदि रहे।
उधर, जिमखाना मैदान में शहर रामलीला कमेटी के तत्वावधान में अनंत भक्ति प्रकाश रामलीला मंडल ने भव्य रामलीला का मंचन किया। मथुरा और वृंदावन से आए कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जनकपुरी में प्रवेश के साथ लीला मंचन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं, गिरजा पूजन का भी मंचन किया गया। इससे पूर्व कलाकारों ने धनुष यज्ञ को भी रोमांचित तरीके से प्रस्तुत किया। इस बीच लक्ष्मण-परशुराम संवाद भी दिखाया गया। इस दौरान संजीवेश्वर त्यागी, रवि मल्होत्रा, रवि सेठी, हर्षवर्धन, जितेंद्र मणि, मनोज अग्रवाल, द्वारका नाथ शर्मा, सचिन जिंदल, विकास चौबे, डॉ. महिमा मिश्रा, राजकुमार, अगलय अग्रवाल, देवेंद्र मणि आदि रहे।
विज्ञापन



श्रीराम ने किया जनकपुरी में प्रवेश
जेलचुंगी में आयोजित श्रीराम लीला में भगवान श्रीराम का जनकपुरी में प्रवेश को बहुत की सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। इस बीच सीता स्वयंवर के प्रसंग का मंचन हुआ। साथ ही परशुराम संवाद भी दिखाया गया। रामलीला का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ हुआ। इस दौरान मनोज वर्मा, कमल दत्त शर्मा, वरुण गोयल, अशोक मित्तल, गौरी शंकर, परसादी लाल, प्रदीप सोनी, अशोक भारद्वाज, सतपाल, अशोक शाक्य, कपिल शर्मा, गुड्डू, शेखर त्यागी, आशीष सिसौदिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीता स्वयंवर हुआ
सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहरनाथ मंदिर में गणेश रामलीला मंडल द्वारा महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर गुरू मां निलिमानंद जी महाराज के सानिध्य में सीता स्वयंवर का मंचन किया गया। पश्चिम क्षेत्र भाजपा के कोषाध्यक्ष बिजेंद्र अग्रवाल ने उद्घाटन किया। वहीं, सुधांशु जी को आरती का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जयभगवान गुप्ता, अतुल अग्रवाल, प्रमोद लोधी, कमल मित्तल, ओमपाल गर्ग, सत्य नारायण, मनोज गुप्ता, विवेक वाजपेयी, पंकज गुप्ता, मुक्ता चौधरी, अमित शांडिल्य, विपिन गोयल आदि रहे।


नटी सूत्रधार, रावण तपस्या, श्रीराम जन्म का मंचन
लालकुर्ती स्थित भारत स्काउट भवन एवं नेशनल इंटर कॉलेज में कुमाऊं परिषद के तत्वावधान में 33 वीं रामलीला का आयोजन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद गणेश वंदना के साथ लीला मंचन शुरू किया गया। इस दौरान नटी सूत्रधार, रावण तपस्या, श्रीराम जन्म का मंचन हुआ। पूरन सिंह भंडारी, देवीदत्त शर्मा, हरिओम जोशी, नवीन चंद जोशी, भुवन चंद जोशी, मथुरा दत्त जोशी, मोहन उप्रेती आदि रहे।


भूमि पूजन के साथ लीला मंचन शुरू
श्रीराम लीला कमेटी रजबन बाजार के तत्वावधान में भूमि पूजन के साथ रामलीला मंचन आरंभ हुआ। पंडित अंकित त्रिपाठी ने मंत्रोच्चारण किया। समिति अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि इस साल छह दिन के लिए रामलीला का मंचन किया जाएगा। वहीं, 30 सितंबर को दशहरा मेले का आयोजन होगा। कार्यक्रम में सुनील कनौजिया, श्याम मदान, रजनीश यादव, सुधीर, राजेंद्र प्रकाश, गोपाल दास यादव, श्याम यादव, दिनेश, सुभाष कनौजिया, मुकेश यादव, पारितोष यादव, आशुतोष यादव, मोहित बंसल, केवल शर्मा आदि रहे।

श्रीराम मंदिर का होगा निर्माण
दिल्ली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड में दशानन के अंत के साथ श्रीराम मंदिर का निर्माण किया जाएगा। समिति मंदिर निर्माण के प्रयास में जुटी है। मंदिर निर्माण के समिति द्वारा चंदा इकट्ठा करने की भी रूपरेखा तैयार की जा रही हैं। वहीं, निर्माण कार्य में इंजीनियर्स की भी मदद ली जाएगी। रामलीला समिति पदाधिकारी मनोज अग्रवाल ने बताया कि समिति स्तर पर मंदिर निर्माण के संबंध में बातचीत जारी है। जल्द ही निर्माण की रूपरेखा बनाकर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।


दस स्थानों पर होगा दशानन का दहन
30 सितंबर को दशहरे पर रावण का दहन किया जाएगा। छावनी स्थित भैसाली ग्राउंड, रजबन फुटबॉल ग्राउंड, दिल्ली रोड रामलीला ग्राउंड, सूरजकुंड बाबा मनोहर नाथ मंदिर, जेलचुंगी, प्रह्लाद नगर, कसेरूखेड़ा और कंकरखेड़ा समेत दस स्थानों पर रावण दहन और मेले का आयोजन किया जाएगा।

खास बात
शहर में कई स्थानों पर चल रही श्रीराम लीलाओं में कलाकारों ने किया मंचन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed