{"_id":"59b6fe794f1c1beb7f8b6167","slug":"61505164921-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली व कैंटर की भिड़ंत में दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली व कैंटर की भिड़ंत में दो मजदूरों की मौत
Updated Tue, 12 Sep 2017 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कंकरखेड़ा (मेरठ)।
हाईवे स्थित खड़ौली चौपले पर रविवार देर रात ट्रैक्टर ट्रॉली और कैंटर की भिड़ंत हो गई। इसमें ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कैंटर चालक घायल हो गया।
बागपत के गांव बालौनी, थाना डौला निवासी हरीश कुमार पुत्र जगदीश ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाता था। सोमवार तड़के 03:30 बजे वह अपने साथी के साथ घर लौट रहा था। हाईवे स्थित खड़ौली चौपले पर एक कैंटर ने सामने से ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक हरीश और उसके साथी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कैंटर चालक विनोद निवासी रायबरेली भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के भेजा और घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। सब इंस्पेक्टर अजय देशवाल का कहना है कि हरीश के साथ जो उसका साथी था उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
खास बात
हाईवे स्थित खड़ौली चौपले पर सोमवार देर रात हुआ हादसा, कैंटर चालक घायल