{"_id":"64580f1e4c5a0e59a6092a07","slug":"61-tables-will-be-used-in-counting-of-155-booths-sardana-news-c-14-1-214157-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 155 बूथ की मतगणना में लगेंगी 61 टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 155 बूथ की मतगणना में लगेंगी 61 टेबल
विज्ञापन
सरधना। दूसरे चरण के मतदान के साथ-साथ प्रशासन मतगणना की तैयारी में जुटा हुआ है। चुनाव की तैयारी और मतगणना को लेकर एसडीएम ने कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान तहसील के सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में होने वाली मतगणना के लिए प्रशासन ने मतगणना का प्लान तैयार कर लिया है। सरधना में एक नगर पालिका व पांच नगर पंचायत के अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों के मतों की गणना की व्यवस्था की जा रही है। जिसमें कॉलेज परिसर में अलग-अलग निकायों की मतगणना के लिए स्थान चिह्नित कर तैयारी शुरू कर दी है।
उपजिलाधिकारी पंकज प्रकाश राठौर ने बताया कि तहसील सरधना क्षेत्र के निकायों की मतगणना के लिए तैयारी जारी है। सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में नगर पालिका सरधना व नगर पंचायत खिवाई, हर्रा, लावड़, दौराला व करनावल के अध्यक्ष व सभासदों की मतगणना की जाएगी। जिसमें अभिकर्ता बनाने का दायित्व संबंधित क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर को दिया गया है। एक टेबल पर अध्यक्ष व सभासद प्रत्याशी का एक ही अभिकर्ता मौजूद रहेगा। कोई भी अभिकर्ता आपराधिक प्रवृत्ति का नहीं बनाया जाएगा। प्रशासन मतगणना की तैयारियों को तेजी के साथ अंजाम तक पहुंचाने में जुटा है। मतगणना स्थल पर डबल लेयर की बैरिकेडिंग की जाएगी। जालीदार बैरिकेडिंग के अंदर अभिकर्ता व मतगणना कार्मिक रहेंगे। एक टेबल पर अध्यक्ष व सभासद का एक अभिकर्ता मौजूद रहेगा। उनके पास जारी करने के निर्देश संबंधित निकाय के आरओ को दिए गए हैं।
एसडीएम ने बताया कि वोटों की गिनती के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रत्येक स्थल पर बैरिकेडिंग आदि का कार्य कराया जा रहा है। पंडाल आदि भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
निकाय वार्ड बूथ टेबल स्थान
सरधना 25 56 14 ऑडिटोरियम हॉल
खिवाई 15 22 11 बरामदा
हर्रा 15 18 09 बरामदा
लावड़ 14 26 11 बरामदा
दौराला 14 21 09 बरामदा
करनावल 12 12 07 बरामदा