{"_id":"5fdba5d18ebc3e3ba47b54b5","slug":"6000-students-with-back-prometed-city-news-mrt516113014","type":"story","status":"publish","title_hn":"CCSU : बैक वाले छह हजार छात्र-छात्राएं प्रोन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CCSU : बैक वाले छह हजार छात्र-छात्राएं प्रोन्नत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। बैक पेपर में फेल होने के कारण प्रोन्नत नहीं होने वाले छह हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को राहत मिल गई है। विवि ने बृहस्पतिवार को इनको प्रोन्नत करते हुए रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इनको औसत अंक दिए गए हैं।
बीएड प्रथम वर्ष, बीए प्रथम एवं द्वितीय वर्ष, बीएससी प्रथम एवं द्वितीय वर्ष, बीकॉम प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के रेग्युलर बैक 2020 के छात्र-छात्राओं को विवि ने प्रोन्नत नहीं किया था। बैक होने के कारण औसत अंक नहीं दिए जा रहे थे। छात्र-छात्राएं लगातार विवि प्रशासन ने प्रोन्नत करने या फिर परीक्षाएं कराने की मांग कर रहे थे। परीक्षा समिति की बैठक में छात्र-छात्राओं की परेशानी को देखते हुए विवि प्रशासन ने इनको औसत अंक देकर प्रोन्नत करने का निर्णय लिया था। ऐसे में इस निर्णय से छह हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अगली कक्षा में जा सकेंगे।
तृतीय वर्ष के बैक परीक्षा फॉर्म एक सप्ताह में होंगे ओपन
तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के बैक पेपर के लिए विवि प्रशासन एक सप्ताह के भीतर परीक्षा फार्म ऑनलाइन करने जा रहा है। सेमेस्टर की दिसंबर में होनी वाली परीक्षाओं के लिए भी फार्म जल्द ही ऑनलाइन कर दिए जाएंगे। विवि प्रशासन ऐसे छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं जनवरी में आयोजित कराएगा।
विज्ञापन
एमएड की द्वितीय काउंसिलिंग में 38 ने लिया भाग
एडेड कॉलेजों में एमएड की काउंसिलिंग के लिए बृहस्पतिवार को 38 छात्र-छात्राओं ने काउंसिलिंग में भाग लिया। इन कॉलेजों में 93 सीटें हैं। काउंसिलिंग की दूसरी तिथि जल्द घोषित की जाएगी।