फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   60 thousand rupees in cash and goods stolen from the office of a drug dealer

दवा कारोबारी के कार्यालय से 60 हजार की नकदी व सामान चोरी

Tue, 24 Jun 2025 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
60 thousand rupees in cash and goods stolen from the office of a drug dealer
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में शास्त्रीनगर सेक्टर-6 स्थित गार्डन हाउस कॉलोनी में दवा कारोबारी के कार्यालय से बदमाश 60 हजार की नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। शास्त्रीनगर के-ब्लॉक निवासी आशीष गंभीर दवा कारोबारी हैं। शास्त्रीनगर सेक्टर-6 स्थित गार्डन हाउस कॉलोनी में उनका कार्यालय है। थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बदमाश उनके कार्यालय से तीन एसी के सभी पार्ट्स, दो बैटरी, दो इंवर्टर, 60 हजार की नकदी, टोंटी आदि चोरी कर ले गए। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि बदमाशों को तलाश किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


----

ई-रिक्शा की बैटरी चोरी
मेरठ। छीपी टैंक स्थित मस्जिद के बाहर से चालक के ई-रिक्शा से बैटरी चोरी हो गई। देहली गेट थाना क्षेत्र के खैर नगर निवासी खालिद ने लालकुर्ती थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि शनिवार शाम करीब 4 बजे वह छीपी टैंक स्थित मस्जिद में गया था। इसी दौरान उसके ई-रिक्शा से स्मार्ट बैटरी चोरी हो गई। रविवार को उसने पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो एक रिक्शा चालक बैटरी निकालकर ले जाता दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी के ई-रिक्शा के नंबर के आधार रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ कैंट संतोष कुमार का कहना है कि आरोपी को तलाश किया जा रहा है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed