फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   57 leaders in the fray to take charge of BJP

Meerut News: भाजपा की कमान संभालने के लिए 57 नेता मैदान में

Sat, 11 Jan 2025 03:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 03:13 PM IST
विज्ञापन
57 leaders in the fray to take charge of BJP
जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन पत्र जमा करते भाजपा नेता
फोटो
विज्ञापन

नामांकन के मामले में महानगर को भी पीछे छोड़ा, प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भाजपा का जिलाध्यक्ष बनने के लिए 57 दावेदार मैदान में हैं। शुक्रवार को सभी ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। बागपत रोड हरमन सिटी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में जिला पर्यवेक्षक प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह की निगरानी में प्रक्रिया पूरी की गई।
नामांकन से पहले सर्किट हाउस में सांसद अरुण गोविल ने कोर कमेटी की बैठक ली। बैठक का उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करना और मेरठ जिले के अध्यक्ष पद के चयन के लिए विचार-विमर्श करना था। क्षेत्र के राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर भी चर्चा हुई। उपस्थित सभी नेताओं ने मेरठ जिले के विकास, संगठन के विस्तार, और जनहित के मुद्दों पर अपना दृष्टिकोण साझा किया। सांसद ने कहा कि मेरठ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए मजबूत और समर्पित नेतृत्व की आवश्यकता है। इसके बाद क्षेत्रीय कार्यालय पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई।
विज्ञापन

जिला चुनाव अधिकारी उपेंद्र तिवारी और जिला प्रभारी मयंक गोयल की अगुवाई में नामांकन करने के लिए भाजपा नेताओं में अलग ही उत्साह दिखाई दिया। महानगर अध्यक्ष के 51 नामांकन पत्रों को पीछे छोड़ते हुए 65 भाजपा नेताओं ने नामांकन पत्र जमा किए, लेकिन जांच में आठ फार्म निरस्त हो गए। इसके बाद जिलाध्यक्ष पद के लिए 57 नामांकन वैध पाए गए और प्रांतीय परिषद के चार पदों के लिए 12 नामांकन हुए। वर्तमान जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, अजित सिंह, रोबिन गुर्जर, एडवोकेट नरेश त्यागी, अंकुर मुखिया, इंद्रपाल बजरंगी, नरेश गुर्जर, अनुज राठी, समीर चौहान, आशीष प्रताप सिंह, विनोद चौधरी, हरीश चौधरी, हरवीर पाल, भंवर सिंह तोमर आदि ने नामांकन किया, जबकि प्रांतीय परिषद के लिए पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने भी पर्चा भरा। अब ये नामांकन लखनऊ भेजे जाएंगे। जिलाध्यक्ष की घोषणा प्रदेश स्तर से ही होगी। इस मौके पर राज्यमंत्री दिनेश खटीक, यशवीर सिंह, पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, पूर्व विधायक संगीत सोम, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, अंकुर राणा, समीर चौहान, इंद्रपाल बजरंगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



15 जनवरी तक घोषणा की उम्मीद
महानगर अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रदेश स्तर पर उनकी घोषणा होगी। दिल्ली दरबार की मुहर लगने के बाद प्रदेश स्तर से 15 जनवरी तक घोषणा होने की संभावना है। अब दोनों जिला चुनाव अधिकारी मेरठ से नामांकन सूची को लेकर शनिवार को लखनऊ जाएंगे।

चुनाव अधिकारियों की परिक्रमा करते रहे दावेदार
महानगर अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के सारे दावेदार शुक्रवार को जिला चुनाव अधिकारियों की परिक्रमा करते रहे। शुक्रवार को सर्किट हाउस में हुई कोर कमेटी की बैठक में भी जिलाध्यक्ष के दावेदार अपने-अपने नाम की चर्चा कराने के लिए प्रयास करते रहे।

शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती

शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती

शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती

शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed