Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   55 crore proposal passed from 14th Finance Commission

14वें वित्त आयोग से 55 करोड़ के प्रस्ताव पास

Thu, 17 Oct 2019 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
55 crore proposal passed from 14th Finance Commission
55 crore proposal passed from 14th Finance Commission
14वें वित्त आयोग से 55 करोड़ के प्रस्ताव पास
विज्ञापन

मेरठ। शहर के कूड़े का निस्तारण, डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले वाहनों में बढ़ोतरी, नाला निर्माण कराने और जल संसाधनों पर 14वें वित्त आयोग से 55 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बुधवार को महापौर सुनीता वर्मा की अध्यक्षता और डीएम के संचालन में विकास भवन सभागार में हुई बैठक में सभी प्रस्ताव पास हुए।

नगरायुक्त अरविंद कुमार चौरसिया ने बैठक में सबसे पहले गांवड़ी, मंगतपुरम, लोहियानगर और नंगलातासी में कूड़े के निस्तारण के लिए प्लांट लगाने का प्रस्ताव रखा। इस पर डीएम अनिल ढींगरा ने पहले चरण में केवल गांवड़ी और लोहियानगर में पड़े कूड़े के निस्तरण के लिए करीब 16 करोड़ रुपये का बजट खर्च करने का प्रस्ताव पास किया। साथ ही डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाले 50 वाहन, पांच जेसीबी, एक पोर्कलेन मशीन, दो नाला सफाई मशीन, 300 रिक्शा ठेला खरीदने के लिए 11 करोड़ रुपये का बजट पास किया। शहर के 157 ट्यूबवेलों पर स्काडा और अन्य जल संसाधनों पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च का प्रस्ताव पास किया। शहर के छह तालाब जिनमें कांशी, दांतल, जटोली, औरंगशाहपुर, रोहटा रोड और अछरोंडा में तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। बैठक में एफसी संतोष शर्मा, पीडब्ल्यूडी अधीक्षण अभियंता संजीव भारद्वाज आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

20 करोड़ के निर्माण कार्यों के प्रस्ताव भी पास
- कसेरूखेडा नाले की दीवार निर्माण - ढाई करोड़
- रोहटा रोड पर दोनों तरफ नाला निर्माण, टायल्स के लिए - 3.37 करोड़
- घंटाघर से कोटला नाले की दोनों दीवार निर्माण - 2.30 करोड़
- दिलशाद गार्डन में सड़क व नाला निर्माण - 1.58 करोड़
- समर गार्डन के पास सड़क व नाला निर्माण - 2 करोड़
- इंडस्ट्रीयल एरिया रिठानी मोहकमपुर में अशोक राइस मिल से नाला व डैंस निर्माण - 71 लाख
- मोहकमपुर में डेंस सड़क निर्माण - 1.60 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed