फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   540 offerings were made in the Shantidhara ritual.

Meerut News: शांतिधारा विधान में 540 अर्घ्य समर्पित किए

Sun, 01 Mar 2026 05:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 01 Mar 2026 05:57 PM IST
विज्ञापन
540 offerings were made in the Shantidhara ritual.
प्राचीन दिगंबर जैन बड़े मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु स्रोत मंदिर
हस्तिनापुर। कस्बे के प्राचीन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में पंचमेरू नंदीश्वद्वीप जिनालय में चल रहे श्री नंदीश्वरद्वीप महामंडल विधान के छठे दिन मुख्य वेदी के अभिषेक के उपरांत विधान स्थल पहुंचकर अभिषेक और शांतिधारा की गई। आचार्य विमर्श सागर महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि आत्मा का वास्तविक स्वरूप शुद्ध, बुद्ध और अविनाशी है।
विज्ञापन

आत्मा का अंतिम लक्ष्य सिद्ध अवस्था को प्राप्त करना है। जहां जन्म-मरण का चक्र समाप्त हो जाता है और जीव अनंत सुख, अनंत ज्ञान तथा अनंत शक्ति को प्राप्त करता है। उन्होंने कहा कि आज मनुष्य बाहरी भौतिक सुख-सुविधाओं में उलझकर अपने वास्तविक लक्ष्य को भूल गया है। आत्मकल्याण का मार्ग अपने भीतर झांकने से प्रारंभ होता है। सर्वोच्च बोली लेकर शांतिधरा करने का सौभाग्य विनोद जैन, आर्जव जैन को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

नित्य नियम पूजन करते हुए पंचमेरू नंदीश्वरद्वीप जिनालय के साथ भगवान शान्तिनाथ की पूजा अर्चना की गई। 540 अर्घ्य समर्पित किए। इसका सौभाग्य विजय कुमार जैन, संजय जैन, मुकेश जैन, प्रवीण जैन, सुनील जैन, अनिल जैन, राजेंद्र जैन, जीवेंद्र कुमार जैन, आयूष जैन, राकेश जैन, मनीष जैन आशीष जैन, सुभाष जैन, आदि इंद्रों को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष जीवेंद्र कुमार जैन, महामंत्री मुकेश जैन कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार जैन, मंत्री राजीव जैन, राजीव जैन, सुशील जैन, प्रवीण जैन, अभय जैन, अनिल जैन, सुनील जैन, अतुल जैन, प्रबंधक मुकेश जैन, उमेश जैन, अतुल जैन, आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed