फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   53 out of 58 members of six sugarcane management committees were elected unopposed.

Meerut News: छह गन्ना प्रबंध समिति के 58 में से 53 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Tue, 15 Oct 2024 04:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
53 out of 58 members of six sugarcane management committees were elected unopposed.
मेरठ। जिले की मलियाना, दौराला, सकौती, मेरठ, मवाना ,मोहिउददीनपुर गन्ना समितियों की प्रबंध समिति के 58 सदस्यों में से 53 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए। इनमें सकौती गन्ना प्रबंध समिति के सभी सदस्य शामिल हैं। मेरठ और मलियाना गन्ना समिति के एक-एक पद रिक्त रह गया है। उधर, दौराला समिति के कैथवाड़ी की एक सीट, मवाना समिति तारा गांव की एक सीट और मोहिउददीनपुर के गून गांव की एक सीट पर सदस्य पद के लिए दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन्हें चुनाव अधिकारियों ने सोमवार को चुनाव चिन्ह जारी कर दिए। तीनों सीटों पर 16 अक्तूबर को मतदान होगा। दोपहर के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

एक नजर में
समिति का नाम पद निर्विरोध सदस्य रिक्त अथवा चुनाव
मोहिउददीनपुर 10 09 एक पर चुनाव
दौराला 09 08 एक पर चुनाव
मवाना 11 10 एक पर चुनाव
मेरठ 09 08 एक रिक्त
मलियाना 10 09 एक रिक्त
सकौती 09 09 शून्य
-----------
कैथवाड़ी में होगा चुनाव, सकौती में सभी डायरेक्टर हुए निर्विरोध
दौराला। सचिव प्रदीप यादव ने बताया कि दौराला व सकौती में नौ-नौ डायरेक्टर पद को लेकर प्रक्रिया चल रही है। नामांकन के दौरान सकौती में आठ प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। जबकि महलका में तीन प्रत्याशियों के आमने सामने होने से चुनाव की संभावना बढ़ गई थी। हालांकि समाज की बैठक में दो प्रत्याशी सुभाष प्रधान व अरुण ने अपना नामांकन वापस ले लिया। बिरमवती निर्विरोध सदस्य चुनी गई। सकौती समिति के सभी नौ सदस्य निर्विरोध चुने गए। दौराला में सरधना, लावड़ व पुसार में भी निर्विरोध सदस्य चुने गए। अब कैथवाड़ी में चुनाव होगा। गन्ना समिति में निर्वाचन अधिकारी सचिन चौधरी ने बताया कि मवाना कलां, दयालपुर, परीक्षितगढ और अमरसिंहपुर से छह प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए। इसके बाद 10 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए, जबकि तारापुर डायरेक्टर सीट के लिए चुनाव होगा। अखिलेश, राजेंद्र और सतबीर चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


17 अक्तूबर को सभापति और उपसभापति का होगा चुनाव
गन्ना सहकारी समितियों की प्रबंध समिति के सभापति, उपसभापति और अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के चुनाव की प्रक्रिया 17 अक्तूबर को होगी। इसी दिन मतदाता सूची का प्रदर्शन होगा और नामांकन पत्र दाखिल होने से जांच की कार्रवाई होगी। मतदान और चुनाव परिणाम भी इसी दिन घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed