फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   5.21 lakh fraud in the name of getting a job in the police

Meerut News: पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर 5.21 लाख की ठगी

Tue, 14 Oct 2025 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
5.21 lakh fraud in the name of getting a job in the police
मनोहरपुर कॉलोनी स्थित शिव गोरक्षनाथ मंदिर में रहने वाले महाराज पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

हस्तिनापुर (मेरठ)। कस्बे की मनोहरपुर कॉलोनी निवासी युवक की पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर कॉलोनी स्थित शिव गोरक्षनाथ मंदिर में रहने वाले महाराज सुदर्शन गिरी उर्फ शहंशाह नंद गिरी पांच लाख रुपये हड़पकर ले गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मनोहरपुर कॉलोनी निवासी पीड़ित ब्रजलाल ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि कॉलोनी में स्थित शिव गोरक्षनाथ मंदिर में रहने वाले महाराज सुदर्शन गिरी उर्फ शहंशाह नंद गिरी से उनकी मुलाकात हुई। पीड़ित ने उनसे कहा कि बेटा हिमांशु एसएससी और दूसरा बेटा कुनाल यूपी पुलिस की तैयारी कर रहा है। शहंशाह गिरी महाराज ने उन्हें झांसा दिया कि उनके संबंध उपमुख्यमंत्री से हैं और वह उनके बेटे की नौकरी लगवा सकता है।
विज्ञापन

आरोपी महाराज ने 02 जून 2024 काे उन्हें मंदिर पर बुलाकर बताया कि पुलिस की भर्ती आ गई है और उनकी बात भी हो गई है। बेटे की नौकरी लगवाने के साढ़े पांच लाख रुपये मांगे। उन्होंने महाराज के झांसे में आकर महाराज द्वारा बताए गए सूरज तिवारी के बैंक खाते में डेढ़ लाख रुपये भेज दिए। महाराज 29 अगस्त 2024 को पीड़ित के घर पहुंचे और कहा कि उन्हें उपमुख्यमंत्री से मिलना है बाकी पैसे दे दो। पीड़ित ब्रजलाल ने 2.70 लाख रुपये उसके खाते में हस्तांतरित कर दिए। इसके बाद भी एक लाख रुपये लिए और बेटे की नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। पीड़ित ने आरोपी महाराज के खाते में कुल 5.21 लाख हस्तांतरित किए। लेकिन फाइनल मेरिट में उनके बेटे के नाम नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से उक्त महाराज का मोबाइल नंबर बंद हो गया। पीड़ित ने बताया कि जानकारी करने पर पता चला कि महाराज का असली नाम सूरज कुमार तिवारी मीरपुर, जौनपुर है। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed