{"_id":"5c2d2a33bdec2256cf3e8c17","slug":"51546463795-meerut-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए का खौफ: दहशत के चलते खेतों में नहीं जा पा रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए का खौफ: दहशत के चलते खेतों में नहीं जा पा रहे किसान
Thu, 03 Jan 2019 02:50 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 03 Jan 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
Leopard
मवाना। ढिकौली-बिराना के जंगल में तेंदुआ देखे जाने से दहशत के चलते किसान जंगल में नहीं जा रहे हैं। जिस कारण किसान समय से गन्ने की छिलाई नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बुधवार को हाथों में लाठी-डंडे एवं हथियार लेकर जंगल में तेंदुए की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। आरोप है कि जानकारी देने के बावजूद वन विभाग के अधिकारी मौके पर जांच करने नहीं पहुंचे।
बताते चलें कि ढिकौली निवासी रमेश ने दो दिन तक अपने खेत के समीप सरसों के खेत में तेंदुए जैसा जंगली जानवर देखा था। इसके बाद इसकी जानकारी गांव एवं आसपास में फैल गई। जंगल में तेंदुआ होने की जानकारी पाकर मजदूरों ने गन्ने की छिलाई बंद कर दी। वहीं, किसान भी रखवाली के लिए रातों में खेतों में नहीं जा रहे हैं। किसान रमेश, निश्चल, विनोद, हरपाल, अंकित, लविश आदि ने बताया कि रातों में ग्रामीण अपने पशुओं को घर के अंदर बांधकर सो रहे हैं। वहीं, बच्चों को घर से अकेला भेजने से भी ग्रामीण कतरा रहे हैं।

ग्रामीणों ने बुधवार को रमेश के खेत पर पहुंचकर तेंदुए की तलाश की परंतु सफलता नहीं मिली। हालांकि सरसों के खेत में बड़े-बड़े पंजों के निशान जरूर दिखाई दिए। जिस कारण किसानों में और भी दहशत फैल गई। उनका कहना है कि इस मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बावजूद अधिकारियों ने इस बाबत कार्रवाई करने की जरूरत नहीं समझी है। यदि सूचना के बाद ही वन विभाग की टीम यहां आ जाती तो शायद जंगली जानवर पकड़ा जा सकता था।
इस संबंध में ग्रामीणों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसके बावजूद कर्मचारियों को भेजकर तलाश कराई जाएगी। -अदिति शर्मा, डीएफओ मेरठ
मुख्य बातें
ग्रामीणों ने जंगल में तेंदुए की तलाश की
वन अधिकारी जानकारी देने के बावजूद मौके नहीं पहुंचे
वर्जन अभी आना बाकी है