फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   इस्माइल डिग्री कॉलेज में छात्राओं ने गाए भजन

इस्माइल डिग्री कॉलेज में छात्राओं ने गाए भजन

Sat, 29 Sep 2018 02:13 AM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
इस्माइल डिग्री कॉलेज में छात्राओं ने गाए भजन
इस्माईल गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं ने गाए भजन
विज्ञापन

मेरठ। इस्माईल गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्राओं ने भजन गाए और कौशल प्रतियोगिता में भाग लिया। कॉलेज के गांधी अध्ययन केंद्र की ओर से चल रहे सात दिवसीय आयोजन में शुक्रवार को प्रतियोगिताएं हुईं। मुख्य अतिथि डॉ. पूनम गर्ग समन्वयक राजर्षि टंडन विवि व विशिष्ठ अतिथि डॉ. रविंद्र कुमार वरिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ. आरके भटनागर, डॉ. मयंक अग्रवाल, डॉ. गरिमा चौधरी, डॉ. कीर्ति शर्मा बड़ौत से रहीं। डॉ. गरिमा चौधरी, डॉ. पूनम गर्ग ने विचार रखे। डॉ. शिवाली अग्रवाल, बबलू खान ने मेकअप टिप्स दिए। भजन व गीत गायन प्रतियोगिता में राहुल एनएएस डिग्री कॉलेज व अरविंद डीएन डिग्री कॉलेज पहले विजेता बने। आरजी डिग्री कॉलेज समूह गायन में विजेता बना। दूसरा स्थान काजल, तीसरा स्थान एनएएस डिग्री कॉलेज की छात्रा श्वेता सागर ने जीता। कौशल प्रतियोगिता में नाजनीन व यक्षा पहली, अदीबा व मुस्कान दूसरी, शची व स्वीटी तीसरी एवं ऐश व आयशा सांत्वना पुरस्कार विजेता बनीं। डॉ. सपना शर्मा, डॉ. बबीता शर्मा, डॉ. कविता गर्ग, डॉ. सोनिया, तब्बसुम, शाहीन, डॉ. सोनिया शर्मा ने सहयोग दिया। संचालन डॉ. ममता सिंह कोऑर्डिनेटर गांधी अध्ययन केंद्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed