{"_id":"5b4523824f1c1bc6248b5ad2","slug":"51531257730-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे फूड सेफ्टी आफिसर ने खाद्य पदाथोऌं् के लिए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे फूड सेफ्टी आफिसर ने खाद्य पदाथोऌं् के लिए सैंपल
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। दिल्ली से पहुंचे रेलवे फूड सेफ्टी ऑफिसर ने मंगलवार को सिटी, कैंट स्टेशन स्थित कैंटीन से खाद्य एवं पेय पदार्थों के सैंपल भरे। मानकों की अनदेखी पर कैंटीन प्रबंधन को फटकार लगाई और दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सैंपल भरे जाने से कैंटीन संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
रेलवे ने अपने यात्रियों को गुणवत्ता युक्त खाना मुहैया कराने के लिए आईआरसीटीसी को ठेका दिया हुआ है। आईआरसीटीसी ने देश के सभी मुख्य स्टेशनों पर अपनी कैंटीन खोल रखी है। इस कड़ी में मेरठ के सिटी, कैंट स्टेशन पर भी कैंटीन खुली हुई है। इन कैंटीनों से मुहैया कराए जा रहे खाद्य एवं पेय पदार्थों की निगरानी के लिए रेलवे के फूड सेफ्टी अनुभाग को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अधिकारी समय-समय पर खाद्य एवं पेय पदार्थों के सैंपल चेक करते रहते हैं। सैंपल फेल होने की स्थिति में न केवल जुर्माना लगता है बल्कि लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाता है। बड़ा मामला मिलने पर कंपनी का ठेका भी निरस्त कर दिया जाता है। इस कड़ी में मंगलवार को दिल्ली से रेलवे फूड सेफ्टी आफिसर खेमसिंह सिटी स्टेशन पर पहुंचे। उन्होंने आईआरसीटीसी द्वारा संचालित की जा रही आरके फूड कैंटीन से टमाटर के सॉस के सैंपल भरे। यहां बन रहे खाने की गुणवत्ता देखी और बोतल बंद पेय पदार्थों को भी चेक किया। इसके बाद कैंट स्टेशन स्थित कैंटीन से चावल का सैंपल भरा। खेम सिंह ने बताया कि सैंपल जांच के लिए फूड लैब भेजे जाएंगे। वहां से जांच के बाद जो भी रिपोर्ट आएगी उसके अनुसार कार्रवाई होगी।