{"_id":"5b1998be4f1c1bf86e8b6da7","slug":"51528404158-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई टॉपर आस्\nथा बंसल को कॉलोनी के लोगों ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई टॉपर आस् था बंसल को कॉलोनी के लोगों ने किया सम्मानित
Updated Fri, 08 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई टॉपर आस्था बंसल को किया सम्मानित
गंगानगर। सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में जिले में तीसरे और देश में छठा स्थान पाने वाली आस्था बंसल को बृहस्पतिवार को सम्मानित किया गया। यशोदा कुंज कॉलोनी में शाम को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आस्था बंसल को सपरिवार निमंत्रित किया गया। कॉलोनी की ओर से आस्था को स्मृति चिह्न और फ्रूट्स बास्केट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद बच्चों व उनके अभिभावकों को संबोधित करते हुए आस्था ने कहा कि परीक्षा के दिनों में हमें बिना दबाव के पढ़ाई करनी चाहिए। आस्था के पिता मोहित बंसल और माता सोनिया ने सभी कॉलोनी के लोगों का आभार व्यक्त किया। संचालन करते हुए एससी गर्ग ने कहा कि आस्था के इस कार्य से कॉलोनी का नाम रोशन हुआ है। सुबोध पंवार, एनके माहेश्वरी, डॉ विजयवीर सिंह, सौरभ गर्ग, सचिन राठी, एसी गोयल, मीना रस्तोगी, आदित्य कुमार आदि मौजूद रहे।