{"_id":"5aaad6184f1c1bb8758b5b06","slug":"51521145368-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक कल्याण के लिए कर रहे खड़ी तपस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक कल्याण के लिए कर रहे खड़ी तपस्या
Updated Fri, 16 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक कल्याण के लिए कर रहे खड़ी तपस्या
मेरठ। लोक कल्याण के लिए पिछले सात दिन से शिव चौक मंदिर सदर बाजार में खड़ी तपस्या कर रहे श्रीबालाजी भक्त फोटू बजरंगी ने अब 26 मार्च से 21 दिन के लिए मेरठ नगर यात्रा और खड़ी तपस्या का एलान किया है। फोटू बाबा ने बताया कि वे लंबे समय से लोक कल्याण व देश के लिए खड़ी तपस्या कर रहे हैं। उन्होंने पिछले 26 महीने में देश की 52 हजार किलोमीटर पैदल यात्रा की है। पाकिस्तान में कैदी बनाकर रखे गए सरबजीत सिंह की रिहाई के लिए भी उन्होंने वाघा बॉर्डर पर 9 दिन तक भूख हड़ताल की थी। गाय को राष्ट्र माता घोषित करने, कन्या भ्रुण हत्या पर कड़ा कानून बनाने, शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुखदेव, राजगुरु आदि शहीदों को भारत रत्न देने आदि की मांग के लिए देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर पंडित प्रमोदानंद महाराज, पंडित उमंग, पंडित हरिहर दूबे आदि शामिल रहे।