फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहर में हुए होली के विभिभन्न आयोजन

शहर में हुए होली के विभिभन्न आयोजन

Tue, 27 Feb 2018 03:00 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
शहर में हुए होली के विभिभन्न आयोजन
इनरव्हील क्लब स्टार ने मनाई होली
विज्ञापन

मेरठ। इनरव्हील क्लब मेरठ स्टार की सदस्याओं ने होली मिलन समारोह मनाया। आयोजन सोमवार को साधना धाम कैंट में हुआ। टपोरी थीम पर सभा का आयोजन हुआ। सभा में सदस्याएं टपोरी बनकर पहुंची। अध्यक्षता सीमा गुप्ता की रही। सभी सदस्याओं ने इको फ्रैंडली होली खेलने का संकल्प लिया। सदस्याओं ने बॉलीवुड के होली गीतों पर नृत्य किया। चेयरपर्सन मंजू गर्ग, बबीता पटेल रहीं। तंबोला व गेम्स खेलकर इनाम भी जीते। सचिव सोनिया कश्यप ने संचालन किया। अंजली, अंजू, ममता, वर्षा, दिपाली, रीना, वीना, अर्चना, रीना सिंघल ने सहयोग दिया।

मयूर नृत्य कर मनाया रंगों का पर्व
मेरठ। बागपत रोड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सदस्यों ने होली मिलन समारोह मनाया। आयोजन वीनस गार्डन दिल्ली रोड पर हुआ। शुभारंभ एसोसिएशन के संरक्षक पीडी मित्तल ने किया। भगवान कृष्ण व गोपियाें की भव्य रासलीला की प्रस्तुति हुई। मयूर नृत्य व नृत्य नाटिका का मंचन हुआ। सदस्यों ने मिलकर फूलों की होली खेली। गेम्स व रोचक प्रश्नोत्तरी में भाग लेकर इनाम जीते। सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया। संचालन महामंत्री राजीव मित्तल ने किया। संयोजक अनिल गर्ग रहे। विकास अग्रवाल, वीरेंद्र मेघानी, यतेंद्र, बिजेंद्र सिंघल, सुभाष जैन, अशोक मेघानी व मुकेश जैन ने सहयोग दिया।
विज्ञापन


राधा-कृष्ण बनकर उड़ाया गुलाल
मेरठ। आलमाइटी लेडीज क्लब की सदस्याओं ने सोमवार को आईएमए हॉल में होली मिलन समारोह मनाया। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभारंभ किया। सदस्याओं को अध्यक्ष अलका गुप्ता ने शुभकामना दीं। सदस्याएं रंगबिरंगे परिधान में सजकर होली खेलने पहुंचीं। दिव्या, प्राची, खुशबू, अनविता व वंदना ने कृ ष्ण-राधा का होली उत्सव दिखाया। मधु गुप्ता व कमलेश ने होली का हुल्लड़ नाटिका का मंचन किया। कुसुम व सुमन वर्मा ने होली का फाग सुनाया। रेशमा, अनीता, मंजू, सरिता, तृप्ता सिंह व प्रतिमा ने होली के गीतों पर नृत्य किया। दीपा जैन ने टाइटल दिए। कनक, आशा व पूनम ने हास्य चुटकुले सुनाए। रंग भरी पिचकारी तंबोला खेलकर इनाम जीते। मल्लिका ए होली, फनी होली का खिताब दिया गया। संचालन कनक असीजा, आशा सिंह व पूनम गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed