{"_id":"59af147c4f1c1b87078b4727","slug":"51504646268-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महावीर भगवान व दशलक्षण की पूजा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महावीर भगवान व दशलक्षण की पूजा की
Updated Wed, 06 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर आनंद पुरी में इंद्रों ने श्रीजी का अभिषेक किया और इस मौके पर शांतिधारा का सौभाग्य दिनेश जैन व अनुराग जैन को मिला। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महावीर भगवान व दशलक्षण धर्म की पूजा की गई और बारहवें तीर्थकर वासपज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक लड्डू इंद्र इंद्राणियों ने 51 किलो के खांड के सामूहिक लड्डू बड़े उत्साह के साथ चढ़ाए। इस दौरान विधानाचार्य पं. अभिषेक शास्त्री ने धर्म के बारे में विस्तार से बताया। मुनिसंघ प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बुधवार को आनंद पुरी मंदिर में क्षमा वाणी पर्व मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मनीष जैन, असीम जैन, लोकेश, गौरव जैन, रचित जैन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन