{"_id":"595ea7e94f1c1bf8228b4651","slug":"51499375593-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा, टै्रथ्फक और क्राइम कंट्रोल करना प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा, टै्रथ्फक और क्राइम कंट्रोल करना प्राथमिकता
Updated Fri, 07 Jul 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
नवागत एसएसपी मंजिल सैनी ने बृहस्पतिवार सुबह दस बजे सर्किट हाउस पहुंचकर मेरठ जनपद का चार्ज संभाला। गारद से सलामी लेकर एसपी और सीओ से परिचय लिया। पुलिस लाइन में मीडिया से बातचीत की। एसएसपी ने मेरठ का ट्रैफिक सुधारने और पुलिस का इकबाल बुलंद करना प्राथमिकता बताई। महिलाओं से जुड़े अपराधों पर गंभीरता से काम करना बताया। फिलहाल कांवड़ यात्रा की सुरक्षा पर ज्यादा फोकस देने की बात कही।
एसएसपी मंजिल सैनी यूपी कैडर 2005 बैच की आईपीएस है। राजधानी लखनऊ के अलावा मुजफ्फरनगर, इलाहाबाद, अमरोहा, बदायुं, फिरोजाबाद, इटावा, महोबा में उनकी पोस्टिंग रह चुकी है। एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि मेरठ में ट्रैफिक व्यवस्था बहुत खराब है। जिस पर काफी काम किया जाएगा। पुलिस व जनता में समन्वय बनाकर क्राइम कंट्रोल करेंगे। चैन स्नैचिंग रोकने पर भी जोर रहेगा।
शाम को शहर और देहात के थानेदारों को पुलिस लाइन में बुलाकर मीटिंग ली। एसएसपी ने थानेदारों से सख्त लहजे में कहा कि पुलिस की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रात और दिन में चेकिंग के लिए पुलिस की ड्यूटी निर्धारित कर लें। एकजुट होकर कानून व्यवस्था पर काम करें। आपराधिक घटनाओं पर पुलिस का रेसपांस ठीक रहना चाहिए। मौके पर पहुंचे और अधिकारियों को जल्द अवगत कराए।
विज्ञापन
फिलहाल कांवड़ यात्रा पर फोकस
फिलहाल कांवड़ यात्रा पर पुलिस का फोकस ज्यादा रहेगा। डायवर्जन के दौरान ट्रैफिक की व्यवस्था और सुरक्षा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम होंगे। सादी वर्दी में पुलिस कांवड़ियों के साथ कांवड़ मार्ग पर लगेगी। कांवड़ लाने वाली महिलाओं की सुरक्षा का ध्यान रखा जाएगा।
छोटी-छोटी घटना पर रखेंगे नजर
एसएसपी ने कहा कि छोटी-छोटी घटना बड़ा तूल पकड़ती है। इसलिए हर छोटी-बड़ी घटनाओं पर सीओ व एसपी मौके पर जाएंगे। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। थानों में जाकर औचक निरीक्षण भी करेंगे। कांवड़ यात्रा पर खुद निरीक्षण करके व्यवस्था सुधारी जाएगी। बिजली या अन्य समस्या होगी तो संबंधित अधिकारियों से भी बात करेंगे।
खास बाते
-नवागत एसएसपी मंजिल सैनी ने मेरठ का संभाला चार्ज
-फिलहाल कांवड़ यात्रा की सुरक्षा पर ज्यादा फोकस रहेगा