फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   500 bigha crops submerged, anger among farmers

Meerut News: 500 बीघा फसल जलमग्न, किसानों में रोष

Thu, 09 Apr 2026 07:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
500 bigha crops submerged, anger among farmers
सरधना। गांव झिटकरी में रजबहे की पटरी टूटने से फसलें हुई जलमग्न। संवाद
- झिटकरी गांव में रजबहे की पटरी टूटने से हुआ नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। झिटकरी गांव में बुधवार देर रात सलावा राइट रजबहे की पटरी टूटने से 50 किसानों की लगभग 500 बीघा फसल जलमग्न हो गई। घटना ने किसानों के बीच भारी नाराजगी पैदा कर दी है। किसानों आरोप है कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण यह नुकसान हुआ।
किसानों का कहना है कि रजबहे में पिछले दो दिनों से पानी ओवरफ्लो की स्थिति बनी हुई थी। इस संबंध में उन्होंने बार-बार फोन पर जेई सुरेश कुमार को जानकारी दी थी, लेकिन किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। बुधवार देर रात पटरी टूटने के बाद रजबहे का पानी खेतों में भर गया, जिससे फसलें पूरी तरह डूब गईं। बृहस्पतिवार सुबह बड़ी संख्या में किसान मौके पर पहुंचे और सिंचाई विभाग की लापरवाही पर विरोध जताया।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि रजबहे पर झिटकरी में बने पुल की ऊंचाई कम होने के कारण पानी का दबाव अधिक बन गया, इससे ओवरफ्लो हो गया। अगर पुल ऊंचा होता तो संभवतः यह नुकसान कम होता। दोपहर बाद सिंचाई विभाग के एसडीओ राजेश बाबू, जेई और जिलेदार रविकांत बालियान मौके पर पहुंचे। किसानों ने उनका घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया और फसल के नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी कि अगर मुआवजा नहीं मिला तो तहसील का घेराव और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। किसान सहंसरपाल सिरोही, नीरज, कपिल, आदेश, सचिन, सुधीर सिरोही, प्रभाकर सिंह समेत ने आरोप लगाया कि जेई की लापरवाही के कारण समय पर पानी का फ्लो नियंत्रित नहीं किया गया। किसानों ने स्थानीय प्रशासन और सिंचाई विभाग से तत्काल कार्रवाई और भविष्य में सुरक्षा उपायों की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed