फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   50 thousand prize black man who ran away from police custody

Meerut News: पुलिस हिरासत से भागा 50 हजार का इनामी काला दबोचा

Wed, 19 Apr 2023 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:46 AM IST
विज्ञापन
50 thousand prize black man who ran away from police custody
मेरठ। 26 जनवरी को जिला अस्पताल से पुलिस हिरासत से फरार हुए 50 हजार के इनामी बदमाश अभिषेक ठाकुर उर्फ काला उर्फ तरुण को एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मंगलवार रात एसओजी की टीम को सूचना मिली थी कि बदमाश नौचंदी ग्राउंड के आसपास देखा गया है। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर बदमाश ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि पुलिस हिरासत से फरार होने के बाद आरोपी कुछ समय के लिए उत्तराखंड चला गया था। फिलहाल में वह मेरठ के आसपास ही अलग-अलग स्थानों पर छिपता फिर रहा था। देर रात वह अपने मकान पर जाने की कोशिश कर रहा था, तभी उसे दबोच लिया गया। उससे मोबाइल बरामद हुआ है। काला पर हत्या समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन



हथकड़ी खुलवाकर हुआ था फरार
जयदेवी नगर प्रीत विहार के रहने वाले अभिषेक ठाकुर उर्फ काला उर्फ तरुण गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहा था और 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। 26 जनवरी को सिविल लाइन थाने के दो सिपाही उसका मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर गए थे। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश करना था। मेडिकल के दौरान बदमाश ने हथकड़ी खुलवाई और मौका पाकर वहां से भाग निकला। पुलिसकर्मियों ने देर रात तक इसकी जानकारी अधिकारियों को नहीं दी थी। हालांकि पता चलने के बाद दोनों सिपाहियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले जारी हुआ था कुर्की का नोटिस
फरार चल रहे बदमाश पर पहले 25 हजार और फिर 50 हजार रुपये इनाम घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने कोर्ट से आरोपी के गैर जमानती वारंट जारी कराए थे, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। इसके बाद कुर्की के लिए 82 का नोटिस जारी कराकर नौ अप्रैल को उसके मकान पर लगाया गया था। हालांकि जिस मकान पर यह नोटिस लगाया गया था वहां पर बदमाश किराए पर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed