फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   5 million robbery reveals: SP sir, dacoits are real but fake goods

50 लाख की डकैती का खुलासा : एसपी साहब, डकैत असली हैं लेकिन माल नकली

Mon, 03 Apr 2017 08:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 03 Apr 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
5 million robbery reveals: SP sir, dacoits are real but fake goods
एसपी ने किया डकैती का खुलासा

मेरठ के लिसाड़ीगेट में 20 मार्च को मीट व्यापारी के घर पड़ी 50 लाख की डकैती का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने मीट व्यापारी के रिश्तेदार समेत छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। प्रेसवार्ता के दौरान पीड़ित व्यापारी ने एसपी क्राइम से कहा कि डकैती की घटना खोलने में पुलिस ने पूरा खेल रचा है। डकैत तो असली गिरफ्तार किये हैं, लेकिन बरामद माल नकली है। मुख्य सरगना चार दिन पहले ही पुराने मामले में जेल जा चुका है। पीड़ित ने पुलिस और क्राइम बांच पर सवाल उठाये हैं। एसपी सिटी ने पीड़ित की शिकायत पर क्राइम ब्रांच की टीम के खिलाफ जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

बच्चों को को बंधक बनाकर लाखों रुपये की डकैती डाली थी

5 million robbery reveals: SP sir, dacoits are real but fake goods
पकड़े गए आरोपी

एसपी क्राइम अजय सहदेव और एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने रविवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि लिसाड़ीगेट के श्यामनगर निवासी मोहम्मद बिलाल पुत्र हाजी बाबू मीट व्यापारी है। जिसका पशुओं की खरीद फरोख्त का भी बड़ा काम है। 20 मार्च की दोपहर को हथियार बंद बदमाशों ने व्यापारी के घर में घुसकर व्यापारी की पत्नी और बच्चों को को बंधक बनाकर लाखों रुपये की डकैती डाल ली थी। पुलिस ने मौके की जांच पड़ताल और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की तो पता चला कि नफीस सपाटा ने अपने गैंग के साथ डकैती की घटना को अंजाम दिया है। शनिवार दोपहर को जामिया रेजीडेंसी लिसाड़ीगेट से लिसाड़ीगेट पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से घटना में प्रयुक्त सेंट्रो कार, तीन तमंचे, कारतूस और चाकू बरामद किये हैं। इसके अलावा 4950 रुपये, कंगन, चूड़ी, एक जोड़ी झुमकी, तीन अंगूठी, और अन्य ज्वैलरी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि नफीस और सलमान पीड़ित व्यापारी के रिश्तेदार हैं, जिन्होंने सरधना पशु पैंठ में मिलकर आना जाना शुरू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का न्यौता देने के बाहने घुसे

5 million robbery reveals: SP sir, dacoits are real but fake goods
एसपी ने किया डकैती का खुलासा

एसपी क्राइम ने बताया कि गैंग का लीडर नफीस सपाटा  निवासी इस्लामाबाद थाना सरधना है। जो इससे पहले डकैती की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। आरोपी सलमान रिश्तेदार भी है। नफीस एवं सलमान नेमिलकर इस डकैती की योजना बनाई थी। अभियुक्त दानिश भी पीड़ित बिलाल के भाईयों को अच्छी तरह जानता है। सातों अभियुक्तों ने गांव मिलक में जान मोहम्मद के घर डकैती की योजना बनाई थी। मोबीन, नफीस और साबुउदीन और सलमान शादी का कार्ड देने के बाहने घर में घुसे थे। जान मोहम्मद और दानिश घर के बाहर रेकी कर रहे थे। बाद में उन्हें पता चला कि घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में उनकी फोटो आ गई है। जिसके बाद नफीस सपाटा पुराने मामले में जेल चला गया। नफीस को छोड़कर अन्य सभी आरोपी अपने मोबाईल को बंद कर मुजफ्फरनगर में पहुंच गये। अधिकांश सामान भी नफीस के पास था उनके पास जो सामान था उसे पुलिस ने बरामद किया।

विज्ञापन

खुलासा देखकर अफसरों के सामने बिलख पड़ा पीड़ित

5 million robbery reveals: SP sir, dacoits are real but fake goods
दबोचे गए आरोपी

पुलिस लाइन में एसपी क्राइम अजय सहदेव और एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी के सामने पीड़ित व्यापारी बिलाल बिलख पड़ा। पीड़ित ने एसपी क्राइम से कहा कि साहब मेरे घर से चार लाख रुपये, और डेढ़ किलो सोना व चांदी के जेवरात गये हैं। उसके बच्चों ने बदमाशों को पहचाना है, डकैत का सही पकड़े गये। लेकिन पुलिस ने नफीस को मुजफ्फरनगर से पकड़कर नहीं दिखाया है। उसका 45 लाख का सामान गया है। शनिवार रात को उसे लिसाड़ीगेट थाने में बुलाया गया। पुलिस ने जबरन दबाव डाला कि दो लाख बरामद हुए हैं और जो जेवर मिले हैं उन्हें अपने ही बताना। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने दो लाख रुपये भी नहीं दिखाए। दो लाख से सोने का पानी फिरी ज्वैलरी खरीदकर दिखा दी। वह इस सामान को नहीं लेगा और मुख्यमंत्री से शिकाय कर इंसाफ मांगेगा। उसके परिवार की जान का खतरा है। पुलिस ने सुरक्षा नहीं दी। आरोपी कभी भी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इस मामले में लिसाड़ीगेट पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम पर भी गंभीर आरोप लगाये गये हैं। एसपी क्राइम ने कहा कि नफीस को पकड़ा नहीं गया है, वह 28 मार्च को सरेंडर कर जेल चला गया। एसपी सिटी ने पीड़ित से कहा कि घटना सही अधिकांश जेवरात नफीस के पास है जिसे रिमांड पर लिया जायेगा। यदि क्राइम ब्रांच ने दो लाख से जेवर खरीदे हैं जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed