{"_id":"64136e13efb2f2a5230edd14","slug":"492-directors-unopposed-251-will-be-elected-tomorrow-meerut-news-c-14-1-mrt1005-156405-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 492 संचालक निर्विरोध, 251 का कल होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 492 संचालक निर्विरोध, 251 का कल होगा चुनाव
विज्ञापन
मेरठ। जिले में 84 साधन सहकारी समितियों में बृहस्पतिवार को सात प्रत्याशियों के नामांकन वापसी के बाद 492 संचालक निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। चुनाव मैदान में रह गए प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न जारी कर दिए गए हैं। अब 18 मार्च (कल) को 75 समितियों में 251 पदों के लिए मतदान होगा। कुछ समितियों में नामांकन न होने पर जिले में 13 पद रिक्त रह गए हैं, जिनके लिए चुनाव प्रक्रिया बाद में शुरू होगी।
बृहस्पतिवार को साधन सहकारी समितियों के चुनाव में सुबह दस बजे से दोपहर तक सात प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिए। नामांकन वापसी में मुख्य रूप से वे प्रत्याशी रहे जिन्होंने एक ही खेमे से डमी के तौर पर नामांकन दाखिल किए हुए थे।
जिला सहायक सहकारी निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक प्रदीप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को विधिवत रूप से नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई। 75 साधन सहकारी समितियों पर 18 मार्च को मतदान होगा। परिणाम भी उसी दिन सार्वजनिक कर दिया जाएगा। सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न भी बांट दिए गए हैं। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
नामांकन निरस्त
-अंजू चौधरी का कहना है कि म्यूनिसिपिल बोर्ड टीचर सेलरी ऑनर्स कोआपरेटिव सोसायटी लि. कृष्णपुरी में सदस्य पद के लिए आवेदन किया था, जिसको हस्ताक्षर में गलती बताकर निरस्त कर दिया गया। चुनाव अधिकारी ने भी एक नहीं सुनी।