फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   49 crore will spent on smart road

गांधी आश्रम से तेजगढ़ी चौराहा तक स्मार्ट रोड की डीपीआर तैयार

Tue, 14 Dec 2021 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
49 crore will spent on smart road
स्मार्ट रोड पर खर्च होंगे 49 करोड़ खर्च
विज्ञापन

मेरठ। गांधी आश्रम चौराहा से तेजगढ़ी चौराहा तक 49 करोड़ से स्मार्ट रोड का निर्माण होगा। इसके लिए डीपीआर तैयार की गई है। मंगलवार को डीपीआर शासन को भेजी जाएगी। शासन से स्वीकृति के बाद ही स्मार्ट के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में एक स्मार्ट रोड का निर्माण होना है। इसके लिए प्रशासन बार-बार सड़कों का प्रस्ताव बदल रहा है। जहां छह माह पहले प्रशासन ने ईव्ज चौराहा से कचहरी- सर्किट हाउस तक स्मार्ट रोड का प्रस्ताव तैयार किया वहीं पिछले माह हापुड़ अड्डा चौराहा से तेजगढ़ी चौराहा स्मार्ट रोड बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया। अब इस प्रस्ताव को भी बदल दिया गया है। नई डीपीआर के अनुसार गांधी आश्रम चौराहा से तेजगढ़ी चौराहा तक ही स्मार्ट रोड बनाई जाएगी। जिसके लिए 49 करोड़ का बजट प्रस्ताव तैयार करके प्रशासन ने अपनी मोहर लगा दी है।
विज्ञापन

----
ये होंगी स्मार्ट रोड की खूबियां..
- सड़क का होगा चौड़ीकरण, सड़क के दोनों तरफ बनेंगे आरसीसी नाले और होंगे अंडरग्राउंड, डिवाइडर पर होगी हरियाली और चौराहों पर लगेंगे फव्वारे, मार्ग पर बिजली की लाइन होगी अंडरग्रांउड,
विज्ञापन
विज्ञापन

- विभिन्न स्थानों पर बनेंगे स्मार्ट बस स्टॉप, नए डिजाइन के खम्भों पर लगेंगी एलईडी, सड़क किनारे लोगों के बैठने के लिए बनेंगी बेंच, हापुड़ अड्डा चौराह से गांधी आश्रम तक दूसरे फेज में होगा काम, हापुड़ अड्डा चौराहा से गांधी आश्रम चौराहा तक स्मार्ट रोड का निर्माण दूसरे फेज में होगा। फिलहाल विद्युत विभाग की आपत्ति पर कार्य रोक दिया गया है।
-----
- स्मार्ट रोड की डीपीआर तैयार हो गई है। प्रयास है कि मंगलवार को डीपीआर शासन भेज दी जाए। - अतुल कुमार, अधीक्षण अभियंता, पीडब्लूडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed