फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   48 trainees from 23 forest divisions became forest guards

Meerut News: 23 वन प्रभागों के 48 प्रशिक्षु बने वन रक्षक

Mon, 15 Sep 2025 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
48 trainees from 23 forest divisions became forest guards
प्रशिक्षण के दौरान बेहतर कार्य करने वाले वंरक्षकों को सम्मानित करते वन विभाग के अधिकारी स्रोत व
- वन विभाग पर्यावरण संतुलन एवं वन्यजीवों के संरक्षण के लिए कर रहा कार्य
विज्ञापन


हस्तिनापुर। कस्बे के वानिकी प्रशिक्षण केंद्र पर सोमवार को वन रक्षकों का आधारभूत प्रशिक्षण के समापन अवसर पर दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएससी) के माध्यम से चयनित 23 वन प्रभागों के 48 प्रशिक्षु पांच माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर वन रक्षक बन गए हैं। प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
प्रशिक्षुओं के परिजन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि मुख्य वन संरक्षक डाॅ. के. इलन्गो ने परेड की सलामी ली। मुख्य वन संरक्षक ने कहा कि कड़ी मेहनत और ट्रेनिंग के बाद आप सभी पास आउट होकर वन रक्षक बने हैं। वन विभाग निरंतर पर्यावरण संतुलन एवं वन्यजीवों के संरक्षण के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। वन संरक्षक आदर्श कुमार ने कहा कि सभी वन रक्षक के रूप में वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा व संरक्षण का दायित्व का निर्वह्न करने के साथ ही वन क्षेत्र के आसपास के ग्राम वासियों के हितों की रक्षा का भी कार्य करें।
विज्ञापन

डीएफओ वंदना फौगाट ने कहा कि वनरक्षकों को अनुशासन के साथ प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे वह अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वह्न कर सकेंगे। क्षेत्रीय वन अधिकारी खुशबू उपाध्याय ने कहा कि पास आउट होकर बने वन रक्षकों को विषम हालातों में जंगलों में कार्य करना होगा। पास आउट होने के बाद वन रक्षक उत्साहित नजर आए। इस दौरान उनके परिवार के लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण केंद्र के रेंजर विधान चंद ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान चमन सिंह को सर्वश्रेष्ठ वन रक्षक चुना गया। संजीव कुमार द्वितीय व विकास कुमार तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम में वन रक्षकों को प्रमाणपत्र दिए गए। इस मौके पर कोर्स डायरेक्टर एवं एसडीओ अंशु चावला, सलोनी, ऋषभ फौगाट, अंकित यादव, अर्जुन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण के दौरान बेहतर कार्य करने वाले वंरक्षकों को सम्मानित करते वन विभाग के अधिकारी स्रोत व

प्रशिक्षण के दौरान बेहतर कार्य करने वाले वंरक्षकों को सम्मानित करते वन विभाग के अधिकारी स्रोत व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed