फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   4.65 lakh fraud in the name of admission in GNM

Meerut News: जीएनएम में दाखिला दिलाने के नाम पर 4.65 लाख की धोखाधड़ी

Tue, 25 Nov 2025 06:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 06:51 PM IST
विज्ञापन
4.65 lakh fraud in the name of admission in GNM
चिकित्सक दंपती पर आरोप लगाकर एसपी से की शिकायत, एसपी ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गंंगानगर थाना क्षेत्र की मीनू ने एक चिकित्सक दंपती पर जीएनएम में दाखिला दिलाने के नाम पर 4.65 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। सोमवार को पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पर इसकी शिकायत की है। एसएसपी ने जांच के बाद न्याय का आश्वासन दिया।

ईशापुरम निवासी मीनू ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए बताया कि उसके पति हिरदेश अमरोहा में 2019 में एक अस्पताल में नौकरी करते थे। यहां उनकी मुलाकात एक दंपती चिकित्सक से हुई थी। दंपती चिकित्सक ने हिरदेश से मीनू को अमरोहा के एक शैक्षिक संस्थान से जीएनएम का कोर्स कराने के लिए कहा था। दाखिला कराने के नाम पर दंपती ने पांच लाख रुपये की मांग की थी। हिरदेश ने जुलाई 2019 को आरोपियों के खाते में ऑनलाइन एक लाख रुपये भेज दिए थे। हिरदेश ने चार बार में दंपती चिकित्सक के खाते में कुल 4.65 लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि दंपती चिकित्सक ने ना जीएनएम में दाखिला दिलाया और ना ही पैसे लौटा रहा है। विरोध करने पर आरोपियों ने हिरदेश के साथ अभद्र व्यवहार किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि शिकायत पत्र के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed