फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   4460 animals examined at the Animal Health Fair

Meerut News: पशु आरोग्य मेले में 4460 पशुओं की जांच

Sun, 08 Feb 2026 07:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 07:49 PM IST
विज्ञापन
4460 animals examined at the Animal Health Fair
parikshitgara
नारंगपुर में लगा मंडल स्तरीय वृहद पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले व पशु चिकित्सा शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परीक्षितगढ़। विकास खंड के गांव नारंगपुर में मंडल स्तरीय वृहद पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला व पशु चिकित्सा शिविर का उद्घाटन बिजनौर लोकसभा से सांसद चंदन चौहान ने किया। मेले में 4460 पशुओं की जांच कर निशुल्क दवा वितरित की गई। मेले में रागनी का भी आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि सांसद चंदन चौहान ने कहा कि पशुपालकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं अपनाकर अपनी आए बढ़ानी चाहिए। पशुपालक नई तकनीकों को अपनाएं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप कुमार ने पशुपालकों को मोबाइल वेटनरी यूनिट बहुउद्देशीय सचल वाहन, नंद बाबा दुग्ध मिशन, वर्गीकृत वीर्य से उत्पन्न होने वाले मादा बच्चों एवं कुक्कुट विकास नीति आदि के बारे में बताया।
विज्ञापन

मेरठ मंडल के अपर निदेशक डॉ. मानव ने मेले में लगे पशु चिकित्सा, शल्य पशु, टीकाकरण, दवा वितरण का निरीक्षण किया। पशुओं के सैंपल की जांच व अल्ट्रासाउंड मशीन द्वारा गर्भ परीक्षण किया गया। सांसद चंदन चौहान ने मेले में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर संचालकों से जानकारी भी ली। अध्यक्षता सीवीओ डॉ. संदीप शर्मा व संचालन डॉ. स्नेहा निर्माण ने किया। कार्यक्रम के संयोजक पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कपिल त्यागी ने अतिथियों व पशुपालकों का आभार जताया। इस दौरान प्रधान साब्बे सिंह, ब्लाॅक प्रमुख ब्रह्म सिंह, डॉ. अमर दीप सिंह, डॉ. शरद कुमार शर्मा, डॉ. साक्षी चौहान, डॉ. संजीव चौधरी, डॉ. वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed