{"_id":"68ff5f05d2b3a60eb00c94f6","slug":"440-animals-were-examined-in-the-veterinary-camp-meerut-news-c-42-1-smrt1030-104668-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पशु चिकित्सा शिविर में 440 पशुओं की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पशु चिकित्सा शिविर में 440 पशुओं की जांच
Mon, 27 Oct 2025 05:31 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 27 Oct 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
लावड़। देदवा गांव में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशु पालकों को पशुओं को बीमारी से बचाने के उपाय बताए गए, साथ ही 440 पशुओं की जांच कर दवाई वितरित की गई।
शिविर का शुभारंभ विकास खंड दौराला की प्रमुख शर्मिष्ठा भंडारी ने फीता काटकर किया। पशु चिकित्सा अधिकारी लावड़ डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने पशु पालकों को पशुओं में होने वाली बीमारी व उनके उपाय बताए। शिविर में बांझपन, गर्भ परीक्षण, कृत्रिम गर्भाधान, बधियाकरण किया गया, साथ ही पशुओं को कृमिनाशक दवाई दी गई। इस दौरान डॉ. इंद्रजीत, आशुतोष कुमार, संजीव, राजीव, जितेंद्र, विनोद, अमित, मोहित, सुरेंद्र, रामपाल, बिजेंद्र, राजपाल, ओमकार आदि मौजूद रहे।