फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   44 thousand rupees looted from a trader after assaulting him in Phool Mandi

फूल मंडी में व्यापारी से मारपीट कर 44 हजार रुपये की लूट

Mon, 30 Jun 2025 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
44 thousand rupees looted from a trader after assaulting him in Phool Mandi
सरधना। थाना सरधना क्षेत्र के कुलंजन गांव स्थित फूल मंडी में शनिवार रात फूल बेचने आए एक व्यापारी से मारपीट कर 44 हजार रुपये की नकदी लूट ली गई। घटना के दौरान बचाव के लिए आए दो आढ़तियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने मौके पर जाकर जांच करना तक जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन

किठौर थाना क्षेत्र के गांव तरबीयतपुर जनूबी बागवाला निवासी वीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार को गेंदे के फूल बेचने के लिए कुलंजन गांव स्थित फूल मंडी पहुंचा था। रात करीब 9:00 बजे उसके फूलों की बोली 44 हजार रुपये में लगी। भुगतान मिलने के बाद उसने नकदी अपनी जेब में रख ली। वीर सिंह के अनुसार तभी वहां मौजूद दो लोगों ने उससे गाली-गलौज शुरू कर दी और अचानक हमला कर उसकी जेब से नकदी लूट ली। शोर सुनकर आढ़ती सुरेंद्र व अमरीश बीचबचाव के लिए आगे आए तो आरोपियों ने उन पर पथराव कर घायल कर दिया। घटना के बाद मंडी में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित वीर सिंह ने सरधना थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने केवल जांच का आश्वासन देकर उसे वापस भेज दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने अब तक घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण भी नहीं किया। इससे पीड़ित और मंडी के व्यापारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed