फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   महिला जिला अस्पताल का हाल, सालभर में बदहाल

महिला जिला अस्पताल का हाल, सालभर में बदहाल

Mon, 20 May 2019 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 02:43 AM IST
विज्ञापन
महिला जिला अस्पताल का हाल, सालभर में बदहाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ। 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बनी बिल्डिंग में महिला जिला अस्पताल को शिफ्ट हुए एक साल ही हुआ है, लेकिन अस्पताल में अभी सेटाइल्स उखड़ने लगी हैं। लिफ्ट खराब पड़ी है। दीवारों पर कई जगह सीलन आ गई है। अस्पताल में आग बुझाने के भी पुख्ता इंतजाम नहीं हैं।
नेशनल हेल्थ मिशन के तहत पुराने महिला जिला अस्पताल के ठीक पीछे अस्पताल की नई बिल्डिंग बनाई गई थी। यह बिल्डिंग 100 बेड की पांच मंजिला है। यह 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रोजेक्ट था। पुरानी बिल्डिंग से इस
विज्ञापन

बिल्डिंग में फरवरी 2018 में महिला जिला अस्पताल शिफ्ट हुआ था। कुछ दिन बाद से ही इसकी टाइल्स उखड़नी शुरू हो गई थी। हालांकि बाद में इन्हें दुरुस्त कराया गया था, लेकिन अब फिर से उखड़ने लगी हैं। पहले जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग की थी। अब यह जिम्मेदारी महिला जिला अस्पताल प्रबंधन की है। वहीं महिला जिला अस्पताल में हर साल एक लाख से ज्यादा मरीज आते हैं। वहीं पांच हजार से ज्यादा डिलीवरी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जल्द कराए जाएंगे ठीक
इसका निर्माण करने वाली कार्यदायी संस्था प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग का इसे ठीक कराने की समय अवधि पूरी हो चुकी है। अब अस्पताल प्रबंधन को ही इसे दुरुस्त कराना है। जल्द ही टाइल्स, लिफ्ट और सीलन आने आदि का इंतजाम किया जाएगा। - डॉ. मनीषा वर्मा, प्रमुख अधीक्षक, महिला जिला अस्पताल

---
फोटो....
कुर्सी बांधकर रखनी पड़ती है
पीएल शर्मा जिला चिकित्सालय में स्ट्रेचर के लिए तो मारामारी रहती ही है। ओपीडी के बाहर रखी कुर्सी तक बांधकर रखनी पड़ रही है। क्लीनिक के बाहर रखी कुर्सी को गेट के जरिए रस्सी से बांधा हुआ है। अस्पतालों के जिम्मेदारों को डर है कि कहीं कोई मरीज इसे उठाकर न ले जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed