फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सर्दी में छूंट रही कंपकपी, बदल रहा मौसम

सर्दी में छूंट रही कंपकपी, बदल रहा मौसम

Wed, 30 Jan 2019 02:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
सर्दी में छूंट रही कंपकपी, बदल रहा मौसम
12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से शीतलहर, धूप में भी राहत नहीं
विज्ञापन

48 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश होने के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और मैदानी क्षेत्र में चल रही बर्फीली हवाओं से सुबह और रात को गलन वाली ठंड असर दिखा रही है। तेज धूप खिलने के बावजूद सर्द हवाओं से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ बनने से 48 घंटे में बारिश होने के आसार बन रहे हैं।

पिछले चार दिनों से सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। जिसका असर जनजीवन पर भी दिखाई दे रहा है। सुबह और रात के समय में हाथ-पैरों को गला देने वाली ठंड पड़ रही है तो दिन में चल रही शीतलहर हाड़ कंपा रही है। ठिठुरन बढ़ने से धूप में भी राहत नहीं मिल रही है। हालांकि चौबीस घंटे में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को भी मौसम के तेवर बदले-बदले रहे। सर्द हवाओं की रफ्तार दिन में 12 किमी प्रति घंटा रही। सूरज ढलने के बाद ठंड और भी बढ़ गई। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 75 व न्यूनतम 35 प्रतिशत दर्ज की गई। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि पहाड़ों पर फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। जिसका असर मैदानी क्षेत्रों में 2 फरवरी तक रहेगा। इस बीच कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed