फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्पोर्ट्स कांपलेक्स, आइआइए भवन भी हुआ जलमग्न

स्पोर्ट्स कांपलेक्स, आइआइए भवन भी हुआ जलमग्न

Sat, 28 Jul 2018 03:04 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 03:04 AM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कांपलेक्स, आइआइए भवन भी हुआ जलमग्न
मेरठ। बरसात के कारण उद्योगपुरम, आईआईए भवन और स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पानी में डूब गया। उद्यमियों को लाखों रुपये की चपत लग गई।
विज्ञापन

खेल उपकरण बनाने वाली इकाइयों के क्षेत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में कई फिट तक पानी भर गया। कई फैक्ट्रियों में अंदर तक पानी चला गया। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में कुल 25 इकाइयां हैं, जो खेल उत्पाद बनाती हैं। इनमें 16 बड़ी इकाइयां हैं, जो खेल उत्पाद निर्यात करती हैं। बृहस्पतिवार देर रात से ही तेज बारिश होने लगी। कांप्लेक्स के पास बहने वाले नाले का पानी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में भर गया। उद्यमियों के अनुसार नगर निगम हर साल दावा करता है कि इस बार यहां पानी नहीं भरेगा। लेकिन पहली ही बारिश ने निगम के दावों की पोल खोल दी। पानी भरने के कारण फैक्ट्रियों में काम नहीं हो सका। शॉर्ट सर्किट भी हुए। बिजली न होने के कारण कोई काम नहीं हो सका। कई इकाइयों के स्टोर रूम में पानी भरने से लाखों रुपये का कच्चा माल भीगकर खराब हो गया। आईआईए भवन में अंदर तक नाले का पानी जाने से हॉल, कमरों में पानी भर गया।
आईआईए की बैठक निरस्त
आईआईए भवन में शुक्रवार को उद्यमियों की जिलाधिकारी के साथ बैठक होनी थी। निर्यात प्रक्रिया, अंतर्राष्ट्रीय कानून व जीएसटी के मुद्दे पर वार्ता थी। लेकिन बरसात के कारण बैठक निरस्त हो गई।
विज्ञापन

गोदाम में भरा पानी
सदर में गंगा मोटर कमेटी के सामने स्थित तितली स्टेशनरी एंड बुक स्टोर के बेसमेंट में बने स्टेशनरी के गोदाम में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद पानी भर गया। इस जल भराव से करीब 40 लाख रुपये का नुकसान होने की बात गोदाम मालिक मनोज गुप्ता ने कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed