{"_id":"5a9b0d5c4f1c1bb06f8b4924","slug":"41520110940-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडी से मिले भाजपाई, लगाया पावरलूम व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडी से मिले भाजपाई, लगाया पावरलूम व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप
Updated Sun, 04 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों का उत्पीड़न करने का आरोप
मेरठ। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के उप्र संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा और भाजपा नेता सुनील भराला दिल्ली रोड के हैंडलूम व्यापारियोें के साथ ऊर्जा भवन पहुंचे। भाजपाइयों ने पीवीवीएनएल के एमडी आशुतोष निरंजन से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पीवीवीएनएल के अधिकारी हिंदू पावरलूम व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। जबकि मुस्लिम क्षेत्रों में खुलेआम बिजली चोरी हो रही है। बकाएदार हिंदू व्यापारियों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि अब उप्र में सपा की सरकार नहीं बल्कि भाजपा की सरकार है। इसलिए रिश्वत खोरी किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाए कि बिजली विभाग के कुछ अधिकारी व्यापारियों से अवैध वसूली कर रहे हैं। इसपर एमडी ने भाजपा नेताओं को जांच कराकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।