{"_id":"5eb70a5a8ebc3e902f36cf39","slug":"4-new-hot-spots-including-saket-meerut-news-mrt481134277","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 नए हॉट स्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 नए हॉट स्पॉट
विज्ञापन
मेरठ। कोरोना संक्रमण शनिवार को 21 नए मरीज मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की नींद उड़ी हुई है। डीएम अनिल ढींगरा के निर्देश पर प्रशासन ने रेजीडेंसी अपार्टमेंट साकेत समेत 4 नए हॉट स्पॉट बनाए हैं। हॉट स्पॉटों पर दो-दो मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। प्रशासन और पुलिस ने सभी हॉटस्पॉट को सील कर दिया है। यहां आगामी आदेश के बिना किसी भी प्रकार का कोई आवागमन नहीं हो सकेगा।
सिविल लाइन क्षेत्र के रेजीडेंसी अपार्टमेंट साकेत को पहला हॉटस्पॉट बनाया है। ब्रह्मपुरी क्षेत्र के माधवपुरम सेक्टर एक को हॉटस्पॉट दो बनाया है। रोहटा गांव को तीसरा और सरधना क्षेत्र के मोहल्ला कस्सावान को चौथा हॉट स्पॉट बनाया है। समर कालोनी, साउथ इस्लामाबाद, किदवई नगर, हुमायूं नगर को पूर्व में बने हॉटस्पॉट हुमायूं नगर हकीमुद्दीन मस्जिद से जोड़ दिया है। सराय जीना क्षेत्र को पूर्व के बने हॉटस्पॉट सराय बहलीम से और नारंगपुर सीएचसी क्षेत्र को हॉटस्पॉट नारंगपुर से जोड़ा है। शिवशक्ति नगर गली नंबर 5 को ईश्वर पुरी सैनी वाला मोहल्ला हॉटस्पॉट से जोड़ दिया। हापुड़ वाली लाइन किशनपुरा, शिवपुरी को भीमनगर थाना टीपीनगर हॉटस्पॉट से जोड़ दिया है। जिले में अब हॉटस्पॉट की संख्या 42 हो गई है।