फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   38.92 lakhs extorted from a woman in the name of providing her land

जमीन दिलाने के नाम पर महिला से 38.92 लाख हड़पे

Tue, 02 Sep 2025 08:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 02 Sep 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
38.92 lakhs extorted from a woman in the name of providing her land
रुपये मांगने पर आरोपियों ने दी अपहरण कर जान से मारने की धमकी, एसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

-दो जगह दिखाई जमीन, दोनों जगह वन विभाग की निकली
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। देहरादून में जमीन दिलाने के नाम पर छह लोगों ने जाकिर हुसैन कॉलोनी निवासी शबनम से 38.92 लाख रुपये ठग लिए। जमीन न मिलने पर पीड़िता ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने एसएसपी के आदेश पर छह आरोपियों के खिलाफ लोहियानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसएसपी डॉ विपिन ताडा को दिए शिकायती पत्र में शबनम ने बताया कि कुछ समय पूर्व गाजियाबाद के लोनी के अमन गार्डन निवासी हारुन सिद्दीकी और शामली के सोंटा रसूलपुर निवासी मशकूर अली उनके पास आए थे। इन लोगों ने देहरादून में प्रॉपर्टी में पैसा लगाने की बात की। विकासनगर में जमीन दिखाई। 50 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। हारुन और मशकूर के कहने पर उसने सुखबीर नाम के व्यक्ति के खाते में चार लाख रुपये और शामली के बरनावी गांव निवासी मोहम्मद साजिद के खाते में 10.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन

बयाना देने के बाद निर्माण शुरु कराया तो पता चला कि भूमि ग्राम पंचायत की है। इसे लेकर दोनों आरोपियों से काफी विवाद हुआ। इसके बाद आरोपियों ने दूसरी जगह भूमि दिलाने का आश्वासन दिया। सहस्त्रधारा रोड पर 200 गज का प्लॉट दिखाया। 23 हजार रुपये प्रति वर्ग गज में भूमि का सौदा तय हो गया। उन्होंने बागपत के गांव हेवा निवासी और वर्तमान में देहरादून में सहस्त्रधारा रोड पर रह रहे राजकुमार के खाते में 11.21 लाख रुपये और क्लेमेंट टाउन निवासी विकास को 13.21 लाख रुपये नकद दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कई बार कहने के बाद भी आरोपी बैनामा करने को तैयार नहीं हुए। शक होने पर पीड़िता ने जानकारी की तो जमीन वन विभाग की निकली। इस पर पीड़िता ने आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे। आरोपियों ने देहरादून बुलाकर अपने साथी विकासनगर निवासी मनोज बुटोला के संग मिलकर उसके साथ मारपीट की। किसी तरह वह आरोपियों से जान बचाकर बारिश में भीगते हुए घर पहुंची। आरोप है कि कई बार तकादा करने के बाद भी आरोपियों ने उसके रुपये नहीं लौटाए। कार्रवाई करने पर घर से उठाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने अपनी हत्या कराए जाने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed