फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   38 CNG buses not running, thousands of passengers suffering

Meerut News: नहीं चल रहीं 38 सीएनजी बसें, हजारों यात्री बेहाल

Thu, 06 Apr 2023 02:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 06 Apr 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
38 CNG buses not running, thousands of passengers suffering
मेरठ। सोहराब गेट स्थित मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट के कार्यालय में आग लगने के बाद से सीएनजी सिटी बसों का संचालन प्रभावित है। इससे हजारों यात्री परेशान हैं। बुधवार को भी 38 सीएनजी बसें डिपो में ही खड़ी रहीं। देहात के सरधना, मवाना समेत कई रूटों पर चार दिनों से बसों का संचालन नहीं हो पाया। वहीं, परिवहन विभाग को भी करीब 16 लाख रुपए का नुकसान अब तक पहुंच चुका है। आग के हादसे में 98 इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन (एटीएम) खराब हो गई थीं। अब नई ईटीएम में रूट फीड करने का कार्य कराया जा रहा है। उम्मीद है कि आज शाम तक कुछ बसों का संचालन हो जाए।
विज्ञापन

रविवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। आग से ईटीएम सेक्शन में रखीं मशीनें और कंप्यूटर जलकर राख हो गए थे। विभाग को भी करीब 25 लाख का नुकसान पहुंचा था। इसके बाद से अब तक ईटीएम के न होने के कारण सरधना, करनावल, मवाना सहित कई रूटों पर सीएनजी सिटी बसों का संचालन प्रभावित है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

----
96 में से 38 बसों का संचालन हुआ ठप
डिपो से 96 सिटी बसों का संचालन होता है। हादसे में 98 ईटीएम जल गई थीं। कानुपर से ईटीएम आ चुकी हैं, लेकिन अभी तक मात्र 60 बसों के रूट फीड हो पाए हैं। इस कारण अभी भी 38 बसों का संचालन नहीं हो रहा है। इनमें 30 सिटी बसें हैं और आठ वोल्वो बसें हैं। सभी बसें कार्यशाला में बेकार खड़ी हैं। इन बसों के रूट मशीन में फीड़ किए जाने का कार्य चल रहा है। इसके बाद ही इनका संचालन शुरू हो पाएगा। बसों का संचालन न होने से पिछले 4 दिनों से विभाग को 16 लाख रुपए का नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
देहात रूटों पर विद्यार्थियों को अधिक परेशानी
- मेरठ से सरधना के लिए 14, बहरामपुर के लिए 2, छुर्र के लिए 2, मुल्हैडा, रसूलपुर के लिए 2, करनावल व फलावदा आदि रूटों पर भी इन सीएनजी बसों का संचालन होता है। इन रूटों को अभी तक मशीन में फीड़ नहीं किया जा सका है। इसके चलते इन रूटों पर शिक्षण संस्थानों में जाने वाले विद्यार्थियों के साथ अन्य यात्री परेशान हैं।
---
काॅलेज पहुंचने में हो रही देरी
बसों का संचालन देहात रूटों पर न होने से छात्र परेशान हैं। प्रतिदिन हजारों छात्र सरधना, मवाना व अन्य क्षेत्रों से शहर आते जाते हैं। संचालन प्रभावित होने के कारण स्कूल-कालेज पहुंचने में देरी हो रही है। अंकित अधाना, छात्र नेता, मवाना
खर्च करना पड़ रहा अतिरिक्त किराया
बसों के न चलने से दिक्कत आ रही है। अतिरिक्त रुपए खर्च कर शहर पहुंचना पड़ रहा है। पता नहीं कब तक बसों का संचालन शुरू होगा। इस कारण हजारों छात्र परेशान हैं।

दिवाकर सैनी, छात्र, सरधना
---
-- वर्जन --
आज शुरू हो जाएगा संचालन
बसों के रूट फीड़िंग होने का कार्य चल रहा है। उम्मीद है कि आज शाम तक सभी रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। -सचिन कुमार, संचालन प्रभारी मेरठ सिटी ट्रांसपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed