फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   3759 flood affected farmers in Hastinapur will get Rs 2.69 crore

Meerut News: हस्तिनापुर में बाढ़ग्रस्त 3759 किसानों को 2.69 करोड़ रुपये मिलेंगे

Wed, 04 Oct 2023 02:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
3759 flood affected farmers in Hastinapur will get Rs 2.69 crore
मेरठ। जिला प्रशासन ने हस्तिनापुर में बाढ़ से बर्बाद फसल का सर्वे पूरा कर लिया है। इसके अनुसार 3759 किसानों की 1585 हेक्टेयर भूमि की फसल बाढ़ से प्रभावित हुई है। किसानों को 33 प्रतिशत मुआवजे के हिसाब से 2.69 करोड़ रुपये आपदा राहत देने की रिपोर्ट जिला प्रशासन ने शासन को भेज दी।
विज्ञापन

हस्तिनापुर के फतेहपुर प्रेम, हरीपुर, डबखेड़ी, हसापुर, रठौरा, भीमकुंड, धुधली, मकदूमपुर, किशोरपुर सहित अन्य 12 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए थे। बाढ़ से किसानों की फसल बर्बाद हो गई और उनके परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए। जिला प्रशासन ने करीब 20 दिनों तक बाढ़ग्रस्त परिवारों को राशन वितरित किया था। इसके अलावा किसानों को आपदा के तहत मुआवजा देने के लिए जिला प्रशासन ने सर्वे कराया, जिसमें 3759 किसानों की 1585 हेक्टेयर भूमि बाढ़ से प्रभावित होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

एडीएम वित्त सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि जमीन की फसल का सर्वे कराने के बाद नियमानुसार 33 फीसदी मुआवजा किसानों को मिलता है, इसके चलते हस्तिनापुर के किसानों को 2.69 करोड़ रुपये देना तय हुआ है। शासन से हरी झंडी मिलते ही किसानों को पैसा उनके बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने राज्यमंत्री को भी दी रिपोर्ट
राजस्व विभाग के राज्यमंत्री अनूप प्रधान ने शुक्रवार सुबह आपदा प्रबंधन को लेकर मेरठ में अधिकारियों की बैठक ली थी, जिसमें जिला प्रशासन ने हस्तिनापुर में बाढ़ से बर्बाद फसल की जानकारी दी। राज्यमंत्री ने भी किसानों को फसलों का मुआवजा देने की बात कही थी। जिसके बाद प्रशासन ने हस्तिनापुर के 3759 किसानों को मुआवजा देने की रिपोर्ट शासन को भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed