फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   3.60 crore withdrawn from account by defrauding builder

Meerut News: बिल्डर के साथ धोखाधड़ी करके खाते से निकाले 3.60 करोड़

Wed, 29 Jul 2026 10:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
3.60 crore withdrawn from account by defrauding builder
सिविल लाइंस पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दंपती समेत तीन के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। अमरोहा निवासी बिल्डर अमरपाल सिंह को पल्लवपुरम निवासी बिल्डर दंपती व उनके पिता ने साथ काम करने का झांसा देकर अपने चंगुल में फंसा लिया। उसके बैंक खाते का कॉरपोरेट आईडी ले ली और खाते से 3.60 करोड़ की रकम निकाल ली। बैंक खाते से बिल्डर का मोबाइल नंबर हटवा दिया ताकि उसे लेनदेन का पता न चले। सिविल लाइंस थाने में न्यायालय के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
सिविल लाइंस के बिल्डर अमरपाल सिंह ने बताया कि उसने वर्ष-2005 में अमरपाल कंस्ट्रक्शन के नाम से फर्म पंजीकृत कराई थी। वह मूल रूप से अमरोहा के ग्राम कौराला का रहने वाला है। वर्ष 2015 में उनकी जानकारी राजपाल सिंह ने रुड़की रोड के गोल्डन एवेन्यू स्थित रक्षित एसोसिएट्स के मालिक विजय कुमार बंसल व उनकी पत्नी वंदना बंसल से कराई। विजय के पिता अनिल कुमार की फर्म कृष्णा कंस्ट्रक्शन पल्लवपुरम में है। कई अन्य फर्म का भी वह संचालन करते हैं। इन लोगों ने उनकी फर्म के साथ काम करने की इच्छा जताई। सभी मिलकर साथ काम करने लगे। उनकी कंपनी का काम अमरोहा से संचालित होता था।
विज्ञापन

बताया कि वर्ष 2022 व 2023 में आरोपियों ने भुगतान में देरी की दिक्कत बताकर उनके खाते की कारपोरेट आईडी ले ली तथा खुद भुगतान का संचालन करने लगे। उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक लालकुर्ती शाखा जाकर जानकारी की तो पता चला कि विजय कुमार बंसल, वंदना बंसल व अनिल बंसल ने मिलकर उनके मोबाइल के स्थान पर विजय कुमार बंसल का नंबर खाते में दर्ज करा लिया है। खाते की जांच की तो पता चला आरोपियों ने उनके खाते से 28 जनवरी 2023 से 12 अप्रैल 2024 तक 3 करोड़ 60 लाख 61 हजार 780 रुपये निकाल लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरपाल ने बताया कि जब उसने आरोपियों से रुपये निकालने की जानकारी ली तो उन्होंने जल्द रुपया वापस करने का आश्वासन दिया। 25 दिसंबर 2025 को कुछ लोगों ने समझौता कराने का प्रयास किया तो आरोपियों ने रकम देने से इन्कार कर दिया। अमरपाल ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार की। न्यायालय ने थाना सिविल लाइंस पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए।

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्राथमिकी दर्ज की गई है।

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed