फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: 351 health workers got second dose

मेरठ में कोरोना का खतरा जारी, फिर मिले दो नए मरीज, 351 स्वास्थ्यकर्मियों को लगाई दूसरी डोज

Sat, 20 Feb 2021 12:32 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 20 Feb 2021 12:32 PM IST
विज्ञापन
Meerut News: 351 health workers got second dose
डॉक्टरों ने लगवाया कोरोना का टीका - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शुक्रवार को 4968 सैंपलों की जांच में कोरोना के दो मरीज मिले हैं। ये मोदीपुरम और गंगानगर के रहने वाले हैं। वहीं संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. राजकुमार समेत 1513 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना से बचाव का कोविशील्ड का दूसरा टीका लगाया गया। इन्हें पहला टीका 22 जनवरी को लगाया गया था। टीका लगवाने का प्रतिशत 89.2 रहा। इस तरह अब तक 2046 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरा टीका लग चुका है। 

विज्ञापन


टीकाकरण के लिए शुक्रवार को 10 स्थानों पर 25 सत्र बनाए गए थे। मेडिकल कॉलेज, परीक्षितगढ़, भूड़भराल, मवाना, सरधना, ब्रह्मपुरी, खरखौदा, सुभारती और इस्लामाबाद आदि स्थानों पर हुआ। 183 स्वास्थ्यकर्मी ऐसे रहे जो टीकाकरण कराने नहीं पहुंचे। इनमें से 52 ने खुद को बीमार बताया, एक गलत नंबर, तीन ने डुप्लीकेट नंबर और 122 ने टीका लगवाने से मना कर दिया या फिर जिले से बाहर बताया। इस कारण 160 डोज नष्ट करनी पड़ीं। 
विज्ञापन


22 फरवरी को फ्रंट लाइन वर्कर्स के टीकाकरण का फेज पूरा हो जाएगा। उनका मॉपअप राउंड होगा। इसमें बचे हुए लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। फ्रंट लाइन वर्कर्स काफी कम संख्या में टीकाकरण करा रहे हैं। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने कहा कि टीकाकरण का ज्यादा से ज्यादा लोग लाभ ले सकें इसकी कोशिश की जा रही है। साथ ही 50 साल से ज्यादा उम्र वालों का टीकाकरण मार्च में शुरू होने वाला है। वहीं बक्सर की रहने वाली एक आशा को 16 फरवरी को टीका लगाया गया था। इनका शुक्रवार को ब्लड प्रेशर बढ़ गया, सांस लेने में दिक्कत हुई। टीम ने उन्हें मेडिकल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीएचसी मवाना पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के 105 कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। सीएचसी में कोरोना सेल प्रभारी डॉ. देव ने बताया कि 116 लोगों को दूसरी डोज दी जानी थी, लेकिन 105 लोग ही उपस्थित हुए। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों, आशाओं और प्राइवेट चिकित्सक व उनके स्टाफ को वैक्सीन का टीकाकरण होगा। वहीं सरधना सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 112 लोगों की कोरोना की जांच कराई गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

वहीं खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व एनसीआर इंस्टीट्यूट में शुक्रवार को 246 लोगों को कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज लगाई गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. आर के सिरोहा के अनुसार केंद्र पर चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, आशा, आंगनबाड़ी व एएनएम सहित 75 लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगाई गई। वहीं, एनसीआर इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस में अस्पताल के महानिदेशक डॉ. अश्वनी शर्मा के अनुसार अस्पताल से जुडे़ 191 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य था, लेकिन 171 लोगों का टीका लगाया गया।

आयुष्मान गोल्डन कार्ड की दी जानकारी
हस्तिनापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने शुक्रवार को कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान लोगों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड और परिवार नियोजन के संबंध में जानकारी दी। सीएचसी पर आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी डॉ. अंकुर त्यागी ने बताया कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड योजना के तहत जिन लाभार्थियों के नाम सूची में हैं या जिनके पास चिट्ठी आई है, वह अपने गोल्डन कार्ड सीएचसी आकर बनवा सकते हैं। उन्हें पांच लाख तक का हेल्थ बीमा मिलेगा। उन्होंने लोगों से परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत पुरुष महिला नसबंदी और अंतरा इंजेक्शन का निशुल्क लाभ उठाने की बात कही। बताया कि 50 वर्ष से ऊपर आयु के व्यक्ति कोराना वैक्सीन का टीकाकरण कराने के लिए लतीफपुर, अलीपुर, मोरना, बहसूमा मीवा, और कस्बे की सीएचसी कर संपर्क कर सकते हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed